PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, स्कूल के हॉस्टल में खाना खाने से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती,

health-of-many-children-deteriorated-after-eating-food-in-meritorious-school-hostel-in-sangrur-punjab

PTB Big न्यूज़ संगरूर : संगरूर के घावदा में बने मेरिटोरियस स्कूल के हॉस्टल में देर रात खाना खाने के बाद लगभग 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को संगरूर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षामंत्री हरजोत बैंस अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना।

.

.

वहीं इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। शिक्षामंत्री ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है और साथ ही कहा है कि किसी कसूरवार को बक्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा हॉस्टल की कैंटीन का कॉन्ट्रेक्ट कैंसल कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर हॉस्टल में एक मेडिकल टीम तैनात कर दी गई है ताकि किसी को भी दिक्कत आए तो उसे तुरंत मदद दी जा सके।

.

.

बताया जा रहा है कि बच्चे पिछले कुछ दिन से खाने की शिकायत कर रहे थे। शिक्षामंत्री बैंस ने कहा कि अगर ये बात सही है और बच्चों की शिकायत पर गौर नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी। बैंस ने कहा कि पंजाब में 10 मेरिटोरियस स्कूल हैं। बाकी नौ में भी विभाग की टीम जांच करेगी।

.

.

.

.

.

Latest News