PTB Big न्यूज़ लुधियाना : जालंधर से लुधियाना जाने वालों के लिए जरूरी ख़बर सामने आ रही है। जहां के लाडोवाल टोल प्लाजा नेशनल हाईवे-1 पर ठेका संघर्ष कमेटी द्वारा लगाए गए धरने के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे के धरने पर बैठे है, जिसकी वजह से 9 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
. .मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है और थोड़ी देर तक रास्ता खुलने की संभावना है। वहीं लुधियाना पुलिस के DCP जसकरन जीत सिंह तेजा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं, वहीं प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी है कि उन्हें 2 दिन में कंफर्म कर बताया जाए कि रेट वापिस लेने हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर रेट वापिस नहीं हुए तो घरने क्रमवार ऐसे ही जारी रहेंगे।
.
.प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आज वह धरना उठा देंगे पर अगर रेट कम न हुए तो धरने ऐसे ही जारी रहेंगे। आपको बता दें कि टोल के बड़े रेट के कारण ट्रक चालकों, टैक्सी चालकों व अन्य वाहन चालकों में रोष जा रहा था। इसके साथ ही उनके द्वारा चेतावनी दी गई थी कि वह टोल पर धरने देंगे।
. .इसके साथ ही दो दिन पहले ही कुछ मीडिया ग्रुपों ने जिला प्रशासन को इस बारे में सचेत किया था कि अगर टोल के रेट कम न किए गए तो प्रदर्शनकारी धरना देंगे, जिसके बाद आज यानि सोमवार की सुबह के समय से धरना लगाया गया है। यहां ज्यादातर जथेबंदियों ने एक साथ धरना दिया है, जिस कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
. .वहीं जथेबंदियों द्वारा लगाए गए धरने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पुलिस की टीमें हाईवे पर मौजूद हैं। प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्रशासन हमें एक ही बात कह रहा है कि यह रेट NHAI द्वारा बढ़ाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि वह पास बना कर मात्र एक महीने के लिए लोगों को राहत दे सकते हैं।
.








































