PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

अमेरिका गॉट टैलेंट में भाग ले चुके पंजाब पुलिस के 7.6 फीट कद के पूर्व पुलिस कॉन्स्टेबल को पुलिस ने हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार,

punjab-amritsar-got-talest-fame-jagdeep-singh-arrest-7-feet-height-former-punjab-police-constable-arrest-drugs

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब पुलिस में 7.6 फीट कद के कॉन्स्टेबल रहे फेमस जगदीप सिंह उर्फ दीप सिंह को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। दीप सिंह की ये गिरफ्तारी पंजाब के तरनतारन से हुई है। दीप सिंह अमेरिका गॉट टैलेंट में भी जा चुका है। जहां उसने गतका खेल कर दिखाया था। फिलहाल वे पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी छोड़ चुका है।

.

.

दरअसल, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) को सरहद पार से आई 500 ग्राम हेरोइन की डिलीवरी के संबंध में जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तरनतारन में सीक्रेट ऑपरेशन शुरू कर दिया। दीप सिंह इस दौरान वहां अपनी बोलेरो कार में पहुंचा। जब पुलिस ने उसकी तालाशी ली तो उससे 500 ग्राम हेरोइन को जब्त किया गया। इस दौरान दीप के दो साथी भी साथ थे, जिन्हें भी हिरासत में लिया गया है।

.

.

दीप सिंह पहले पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर रह चुका है। लेकिन कुछ समय पहले ही उसने अपने पारिवारिक कारण का हवाला देकर जॉब को छोड़ दिया था। अपने 7.6 फीट के कद के चलते वे पंजाब में काफी फेमस था। कुछ सयम बाद वे दोबारा अमेरिका जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही वे पकड़ा गया।

.

.

पुराना पुलिस मुलाजिम होने के कारण भी दीप सिंह नाकों पर पूछताछ के लिए कभी रोका नहीं जाता था। वे अपने फेमस चेहरे का प्रयोग हेरोइन की तस्करी में कर रहा था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे पहले की जा चुकी डिलीवरियों का भी ब्योरा मांगा जा रहा है। जल्द पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

.

.

.

Latest News