PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

डंकी फ्लाइट मामले में दो ट्रैवल एजेंटों पर दर्ज हुई FIR, 12 युवाओं से हुई पूछताछ,

punjab-amritsar-nicaragua-donkey-flight-two-fir-amritsar-rural-punjabi-victims-statement-travel-agent-immigration-agent-donkey-route

.

ट्रैवल एजेंटों ने नाम नहीं लेने पर दिया, युवकों को पैसे वापिस करने का लालच,

PTB Big न्यूज़ जालंधर / अमृतसर : फ्रांस से लौटी डंकी फ्लाइट में सवार अमृतसर के 12 युवाओं को पंजाब पुलिस ने बुलाकर पूछताछ की है, जिनमें से सिर्फ 2 ने ही बयान दर्ज करवाए हैं, जबकि अन्य 10 ने बयान देने से ही मना कर दिया है। दोनों युवाओं के बयानों के आधार पर अमृतसर रूरल पुलिस ने अजनाला व मेहता पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है।

.

इन दोनों मामलों में पुलिस ने गुरदासपुर के बटाला निवासी तरसेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन दोनों मामलों में शिकायतकर्ता तलवंडी गांव के कंवरमन सिंह और बुट्‌टर गांव के दमनप्रीत सिंह हैं। तरसेम सिंह के खिलाफ पुलिस ने 420 धोखाधड़ी, 120-B षड्यंत्र रचने और सेक्शन-13 पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेग्युलेटरी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

.

एक अधिकारी की मानें तो ट्रैवल एजेंट अब इन पीड़ित लोगों को पैसे वापस करने का लालच लगातार दे रहे हैं, जिसके बाद 10 के करीब युवा पीड़ितों ने पुलिस के सामने अपनी जुबान खोलने से मना कर दिया है। उन्हें डर है कि अगर वे मुंह खोलेंगे तो उनके पैसे मर जाएंगे। जांच में पता चला है कि हर व्यक्ति के लिए एजेंट ने 25 से 45 लाख रुपए ले रखे हैं।

.

इतनी बड़ी रकम के खो जाने के डर से पीड़ित कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। दो पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी कि बटाला के तरसेम सिंह ने उन्हें अमेरिका के सपने दिखाए थे। एक व्यक्ति कंवरमन ने मीडिया के कुछ बंधुओं को बताया कि उसे पहले दुबई भेजा गया। इसके बाद वहां संधू नाम के व्यक्ति से मिलने की बात हुई थी, जिसने उसे निकारागुआ ले जाने का इंतजाम किया। उन्हें कहा गया था कि अमेरिका जाने के लिए पहला स्टॉप यहीं होगा, यहां से अमेरिका का वीजा दिया जाएगा।

.

वहीं, दूसरे पीड़ित दमनप्रीत सिंह ने बताया कि इस एजेंट ने पहले उसके परिवार से 11 लाख रुपए उसे पुर्तगाल या आस्ट्रेलिया भेजने के लिए लिए थे, लेकिन बाद में उसे 42 लाख रुपए में अमेरिका का सपना दिखा गया। उनकी फ्लाइट निकारागुआ के लिए उड़ी। 4 दिन फ्रांस में रोका गया और फिर मुंबई भेज दिया गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जांच में यह बात भी सामने आई है कि लोगों से लाखों रुपए लिए गए।

.

उन्हें साउथ अमेरिका से अमेरिका के दक्षिणी बॉर्डर तक पहुंचने में मदद के नाम पर ये पैसे वसूले गए। इन लोगों का एजेंट्स से संपर्क कैसे हुआ और निकारागुआ पहुंचने के बाद इन लोगों का क्या प्लान था, इस बारे में पूछताछ जारी है। आपको यह भी बता दें कि 21 दिसंबर को एयरबस A340 विमान 276 पैसेंजर्स को लेकर निकारागुआ जा रहा था। जब यह फ्रांस में फ्यूल भरवाने के लिए रुका तो वहां की अथॉरिटीज ने मानव तस्करी के शक में फ्लाइट को चार दिन तक रोके रखा। यह फ्लाइट 26 दिसंबर की सुबह भारत के मुंबई लैंड हुई। जिसमें तकरीबन 200 पंजाबी थे और 66 के करीब गुजराती इसमें सवार थे।

.

.