PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एक और कत्ल : अब पत्नी ने किया प्रेमी संग मिलकर पति का क+त्ल, पहले पिलाई शराब, फिर सोने के बाद ईटों से किया हमला,

punjab-hoshiarpur-dasuya-wife-along-with-her-lover-murdered-her-husband-punjab

.

PTB Crime न्यूज़ होशियारपुर : बीते दिनों जिला जालंधर में महिला द्वारा शराब में जहर देकर लिव इन पार्टनर की हत्या कर मामला अभी जालंधर पुलिस ने सुलझाया ही था कि आज एक ऐसे ही एक मामला जिला होशियारपुर के हल्का दसूहा के गांव कोलिया में पति बूटी राम अपनी पत्नी के प्यार में कांटा बन रहा था को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर देने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले बूटी राम को शराब पिलाई। सोने के बाद उसकी ईंटों से हमला करके हत्या कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर घटना के सबूत मिटा दिए। सुबह होते ही पति की मौत का ड्रामा कर लोगों व पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की। दसूहा पुलिस ने अब उसके फरार प्रेमी गुरजीत सिंह उर्फ ​​मोनू को हिरासत में ले लिया है। वहीं अमनदीप पहले से ही पुलिस हिरासत में था।

.

.

दसूहा पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया था। जानकारी के मुताबिक, अमनदीप कौर पिछले एक साल से अपने प्रेमी गुरजीत सिंह के संपर्क में थी। इसकी जानकारी उसके पति को हो गयी थी। पति को प्यार में बाधा बनता देखकर 6 तारीख की सुबह पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। महिला का पति शराब पीने का आदी था। इसका फायदा उठाते हुए पत्नी ने अपने प्रेमी को शराब लेकर घर आने को कहा ताकि वह अपने पति को शराब में नींद की गोलियां दे सके।

punjab-hoshiarpur-dasuya-wife-along-with-her-lover-murdered-her-husband-punjab

वहीं बच्चों को नींद से जगाने से रोकने के लिए उन्हें कोल्डिरंग में नींद की गोलियां भी मिलाकर दी। इसी तरह हत्या वाली रात देर शाम उसका प्रेमी घर शराब की बोतल लेकर आता है और प्रेमिका के पति के साथ बैठकर शराब पीने लगता है और वह देर रात 8.30 बजे वहां से चले गए.।जिसके बाद मौका पाकर पत्नी अमनदीप कौर ने शराब में नींद की गोलियां दे दीं। देर रात जब पति नींद की गोलियों के असर से गहरी नींद में सो जाता है तो महिला रात 11.30 बजे अपने प्रेमी को घर बुलाती है। और दोनों मिलकर सोते हुए व्यक्ति पर ईंटों से कई वार कर देते हैं।

.

.

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। इसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या के सबूत मिटाने में जुट जाती है और सबसे पहले हत्या वाली जगह पर फैले खून को अच्छी तरह से साफ करने के बाद मृत पति के कपड़े भी बदल देती है ताकि सुबह हो सके अनजान होने का नाटक कर सके। अगले दिन उसी तरह उक्त महिला ने अपने पति की मौत का ड्रामा कर लोगों व पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। पोस्टमॉर्टम के बाद बूटी राम का उनके गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

.

.

.