PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

अयोध्या : मंत्रोच्चारण के साथ राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर,

अयोध्या : मंत्रोच्चारण के साथ राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर,

PTB News धार्मिक : अयोध्या में आज को राम मंदिर के प्रथम तल में बने राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो गई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने 101 शंकराचार्य के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की, जिन्हें विशेष तौर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया था। आज गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अयोध्या में राम दरबार और

.

गर्भगृह के चारों कोनों में बने परकोटे समेत अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पांच सौ मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक गंगा दशहरा वह दिन है जब राजा भगीरथ की तपस्या से प्रेरित होकर पवित्र नदी गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर उतरी थीं। यही कारण है कि इस दिन को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है।

.

.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी अनिल मिश्रा ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्वाहन 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट के बीच आयोजित किया गया। मुख्य राम दरबार के अलावा, राम मंदिर परिसर के भीतर आठ अन्य मंदिरों का अभिषेक भी किया गया। उन्होंने कहा कि समारोह पूरे धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रों के साथ आयोजित किएगए। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे।

यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमान गढ़ी जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे राम मंदिर पहुंचे और रामलला की पूजा की। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

.

.

यह पावन अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की नूतन अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचन्द्र की जय!’ आपको यह भी बता दें कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर परिसर में रामलला की मूर्ति का पहला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित किया गया था। यहां भव्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने खुद रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की थी, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी।

.