PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर जीटी रोड पर आज उस समय सनसनी फैल गई / जब दिल्ली से परिवार सहित पिता के दोस्त के घर आई युवती का आज जालंधर जीटी रोड पर कुछ अज्ञात लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया/ होश में आने पर युवती ने चलते मोटरसाइकिल से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई / अपहरणकर्ता उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए /
. .वहीं इस मांमले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने हैबोवाल के गोपाल नगर की गली नंबर 6 निवासी जगदीप सिंह तथा उसके अज्ञात साथी पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है / वहीं पुलिस के मुताबिक उक्त केस नई दिल्ली के उत्तम नगर स्थित मोहन गार्डन निवासी 18 वर्षीय लवली की शिकायत पर दर्ज किया गया, अपने बयान में उसने बताया कि उसके पिता संजय कुमार के साथ काम करने वाले उनके दोस्त का लुधियाना के फांबड़ा रोड पर भी घर है /
.उनके कहने पर दोनों परिवार मां नैयना देवी तथा बाबा बालक नाथ के दर्शन करने गया था / वहां से लौट कर दोनों परिवार फांबड़ा रोड स्थित उसके अंकल के घर में रुक गए / 26 सितंबर की दोपहर 2.30 बजे वो ई रिक्शा पर सवार होकर ग्रीनलैंड स्कूल के पास सफेदे वाले पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेकने के लिए गई थी / थोड़ी देर में उसकी आंटी भी वहीं आने वाली थी / इस लिए वो वहां खड़े होकर उनका इंतजार करने लगी /
.
.इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने कपड़े पर कुछ लगा कर उसे सुंघा दिया और जबरन अपने मोटरसाइकिल बैठा कर ले गए / रास्ते में वो उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करते रहे / वह नशे की हालत में सब समझ तो रही थी, मगर उनका विरोध करने की उसमें ताकत नहीं थी / एक जगह पर दोनों ने अपनी बाइक में तेल भी भरवाया / थोड़ा होश में आने पर उसने मोटरसाइकिल चला रहे युवक की जेब से उसका फोन निकाल कर अपने पिता का नंबर मिला दिया / मगर जैसे ही उसने हेल्लो किया, पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से फोन छीन लिया / मगर तब तक उसके पिता ने उसकी आवाज सुन ली थी /
.गांव मेहसमपुर पहुंचने पर उसने चलते हुए मोटरसाइकिल से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल भी हो गई / वहां खड़े कार सवार लोगों ने उसकी मदद की / इसके बाद दोनों आरोपित फरार हो गए / पता चलने पर युवती की मां और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए / मनजीत सिंह ने कहा कि युवती ने जिस नंबर से वह फोन किया था / उसकी डिटेल निकलवाने के बाद पता चला कि वह नंबर जगदीप सिंह का है / फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































