PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब सीएम चन्नी ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, 53 लाख परिवारों को नहीं देना होगा बकाया बिल,

big announcement of punjab cm charanjit singh channi electricity bill of rs 1200 crore waived off dues of 53 lakh families

PTB Big political News चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है / सीएम ने दो केबी तक के बिजली उपभोक्ताओं के बकाया 1200 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ करने की घोषणा की है / सरकार की इस घोषणा से 53 लाख परिवार लाभान्वित होंगे / यह बकाया राशि पंजाब सरकार पावरकाम को देगी / यह फैसला आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में लिया गया है / सीएम ने कहा कि 1500 रुपये फीस दोबारा कनेक्शन के लिए ली जाती है / इसे भी पंजाब सरकार भरेगी /

.

.

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इसके लिए एक कमेटी बनेगी / इसमें एक एसडीओ भी शामिल होगा / इस काम में सरपंचों की भी मदद ली जाएगी / राज्य में ऐसे एक लाख लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं जिन्होंने ये बिल नहीं भरे हैं, लेकिन अब उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है / पिछला बकाया सरकार देगी और उन्हें मुफ्त कनेक्शन मिलेंगे /

.

.

रेत माफिया पर नकेल के संबंध में चन्नी ने कहा कि रेत माफिया के पुराने के नेक्सस को खत्म करने की योजना पर काम किया जा रहा है / यह जल्द खत्म हो जाएगा / जलद पॉलिसी जारी होगी / बता दें, रेत माफिया को लेकर सरकार पर आरोप लगते रहे हैं / नवजोत सिंह सिद्धू भी यह मामला उठाते रहे हैं / नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर चन्नी ने कहा कि पार्टी प्रधान होता है वह हेड होता है / हेड को परिवार में बैठकर बात करनी होती है / मैंंने आज भी सिद्धू से बात की है / पार्टी सुप्रीम होती है आपको जो गलतियां लग रही हैं उस पर बात कर लेते हैं /

.

.

चन्नी ने कहा कि परगट सिंह और कई मंत्री उनसे मिलने गए थे / इस्तीफा देना पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं है / उनके साथ बात करेंगे / पंजाब में कांग्रेस के प्रति माहौल बन रहा है / पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हम स्पेशल प्रासिक्यूटर की टीम तैयार कर रहे हैं / यह हमारे लंबित केसों को स्टडी करेगी / उन्होंने कहा कि उनका कोई अहम नहीं है / बेअदबी मामले में पीछे नहीं हटूंगा, भ्रष्टाचार नहीं होगा / ऐसे किसी मामले से पीछे नहीं हटूंगा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें