PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर सेंट्रल हल्का आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा के समर्थन में बहुत बड़ी गिनती में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने से उनके विरोधियों के पसीने आज उस समय छूटने लगे जब रमन अरोड़ा और उनके परिवार के साथ सेंट्रल हल्के की कुछ महिलाओं ने उनको समर्थन देते हुए आम आदमीं पार्टी का दामन थाम लिया /
यही नहीं इन महिलाओं ने घर-घर में जाकर रमन अरोड़ा के हक में आम आदमी पार्टी का प्रचार किया / प्रचार से पहले आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष राजविंदर कौर रमन अरोड़ा के पार्टी कार्यालय में पहुंचे व पार्टी से आज जुड़ने वाली इन महिलाओं से मीटिंग के बाद आम आदमीं पार्टी में इनको शामिल कर लिया और पार्टी का सरोपा डालकर उन्हें रमन अरोड़ा के साथ चलने को कहा गया /
इस दौरान प्रधान राजविंदर कौर ने संबोधन करते हुए कहा कि रमन अरोड़ा धार्मिक स्वच्छ छवि के सूजवान उम्मीदवार हैं उनकी मात्र लोकप्रियता से ही यह सीट पार्टी ने जीती हुई है फिर भी सभी पार्टी वर्कर सेंट्रल हल्के के हर घर में पहुंच कर हल्के के लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं व रमन अरोड़ा के हक में वोट डालने के लिए प्रेरित करें /

इस दौरान रमन अरोड़ा ने प्रधान राजविंदर कौर का व पार्टी ऑफिस में पहुंची महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सेंट्रल हल्के की सीट बहुत बड़े मार्जिन से वह जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे / रमन अरोड़ा ने कहा कि सेंट्रल के लोगों का कहना है कि इस बार वह बदलाव चाहते हैं और एक मौका केजरीवाल को देगे व रमन अरोड़ा को वोट डालेंगे /
इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिना किसी रुकावट के वह दिन रात लगे हुए हैं और इसी कड़ी में आज उन्होंने व उनके साथियों ने सेंट्रल टाउन, गोविंदगढ़, अर्जुन नगर, चाली क्वार्टर, दशमेश नगर, न्यू दशमेश नगर, संत नगर, शांति पुरा, न्यू बारादरी, प्रेम नगर, मंडी फेंटनगंज, प्रताप रोड, ऋषि नगर, मंडी रोड, रेलवे कॉलोनी, ओल्ड जवाहर नगर डोर टू डोर प्रचार किया जिसका उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है /



































