PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद मचा बवाल, कई नेता नाराज

aap chandigarh declaring candidate for mc polls many leaders angry from party decision

PTB Big political news चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपने 26 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित करते ही बवाल भी शुरू हो गया है। खुद को टिकट का दावेदार समझ रहे पार्टी कार्यकर्ता तय किए गए उम्मीदवारों की घोषणा से नाराज हो गए हैं। वहीं, पार्टी के कई नेता एतराज जता रहे हैं। ऐसे में ये नेता पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।

नाराज नेताओं का आरोप है कि जो 26 उम्मीदवार तय किए गए हैं उनमें अधिकतर पार्टी सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के करीबी हैं। जबकि जो पार्टी के साथ पुराने लोग जुड़े हैं उनकी अनदेखी की जा रही है। पार्टी की ओर से जो 26 उम्मीदवार तय किए गए हैं उनमें से आधा दर्जन से ज्यादा नेता ऐसे हैं जो कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के महासचिव जगदीप महाजन पहले से ही पार्टी के खिलाफ अफना विरोध जाहिर कर चुके हैं। उनकी पत्नी अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। धनास, सेक्टर-25 और डड्डूमाजरा में कई कार्यकर्ता तय किए गए उम्मीदवारों के खिलाफ विरोध जाहिर करने जा रहे हैं। धनास में अनिल मदान ने विरोध जाहिर किया है।

अनिल मदान का कहना है कि वह जल्द ही पार्टी से इस्तीफा देने जा रहे हैं। पार्टी ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया है वह दो माह पहले ही आप में शामिल हुए हैं। मदान का कहना है कि धनास में पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने काम किया लेकिन पार्टी ने उनके साथ ही धोखा कर दिया। मदान ने कहा कि अब वह निर्दलीय तौर पर चुनाव में उतरेंगे।