PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

AAP विधायक ने आप सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कोई कार्रवाई,

AAP MLA big allegation AAp government said action is not being taken despite complaint Big News

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में भले ही आप सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी के चलते जिले के नॉर्थ विधानसभा से आप पार्टी के विधायक व पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही का घेराव किया है। अपनी सरकार पर आप विधायक ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि स्थानीय निकाय विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

शिकायत करने व सबूत देने के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। यहां तक कि खुलेआम नगर निगम के कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने ये बातें अमृतसर में पत्रकारों से कहीं। शहर के अंदरूनी क्षेत्र में अदालत की ओर से निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है लेकिन वहां बड़े-बड़े होटल गैर-कानूनी ढंग से बन गए हैं। शहर के पॉश इलाके ग्रीन एवेन्यू में एक स्कूल की बहुमंजिला इमारत बनकर तैयार हो गई है, जबकि वहां इतनी बढ़ी इमारत नियमों के अनुसार बनाई ही नहीं जा सकती।

विभाग ने कैसे इस इमारत को बनाने के लिए एनओसी दे दी। इस पर कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे रहा है। अवैध निर्माण को लेकर लगातार स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर को शिकायतें दी गईं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आम आदमी पार्टी जो संघर्ष से निकली है और आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य देने के लिए वचनबद्ध है फिर भी अधिकारी खुलेआम मनमानी कर रहे हैं।

Latest News