.
aap suspend leader tahir hussain surrender in court
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली हिंसा से जुड़े तीन मामलों में आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है / दरअसल, ताहिर ने आज राउज एवेन्यू कोर्ट नें सरेंडर अर्जी लगाई थी / इस पर जज ने कहा कि सरेंडर अर्जी पर सुनवाई का उनका जुरीडिक्शन नहीं बनता है / इसके बाद ताहिर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया /
..
इससे पहले ताहिर ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह निर्दोष हैं और वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हैं / ताहिर के मुताबिक वकील ने उन्हें कोर्ट में सरेंडर की सलाह दी जिसके बाद उन्होंने सरेंडर का फैसला किया / अंकित की हत्या पर उन्होंने कहा, जांच के बाद ही उनकी मौत का कारण पता चलेगा / मैं खुद उसकी मौत से बहुत दुखी हूं /
..
मैं उस वक्त वहां पर नहीं था मेरे परिवार का भी कोई वहां नहीं था / मैं 24 तारीख को ही पुलिस को घर सौंपकर चला गया था यह पूरी वारदात 25 तारीख को हुई / हिंसा के आरोपों पर ताहिर हुसैन ने सफाई देते हुए कहा था कि उसे फंसाया जा रहा है और उसकी जान को खतरा है / उसने ये भी कहा कि था कि पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए / ताहिर ने पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही थी लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
aap suspend leader tahir hussain surrender in court

































