.
Actor salman khan rages on photographer on bigg boss 13 launch says ban me if you want Mumbai india
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “मनोरंजन” न्यूज़ मुंबई : बिग बॉस 13 की लांचिंग के माैके पर अभिनेता सलमान खान की फोटोग्राफर से भिड़ंत हो गई / एक्टर ने स्टेज से यहां तक कह दिया कि अगर वह (फोटॉग्रफर) चाहते हैं तो उन्हें बैन कर दें / लॉन्चिंग के मौके पर होस्ट सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोरदार एंट्री मारी /
.यह कॉन्फ्रेंस मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर हुई और सलमान यहां मेट्रो से ही पहुंचे / इस दौरान सलमान काफी उत्तेजित नजर आए और उन्होंने फोटॉग्रफर पर आरोप लगाया कि वह हर इवेंट को खराब करने की कोशिश में लगे रहते हैं /
.सूत्रों के मुताबिक, सलमान जब स्टेज की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक फोटोग्राफर उनकी फोटो खींचने के लिए उनके रास्ते में आ गया / सुपरस्टार को यह अच्छा नहीं लगा और स्टेज पर पहुंचते ही वे उस पर भड़क उठे / सलमान ने प्रेस के बाकी लोगों से यह अपील भी की कि उन्हें उस रिपोर्टर को लेकर कुछ फैसला लेना चाहिए /
.देवोलीना भट्टाचार्जी और सिद्धार्थ शुक्ला शो के कंटेस्टेंट के रूप में पहले ही कंफर्म हो चुके हैं / इनके अलावा रश्मि देसाई, दलजीत कौर, शिविन नारंग, विवियन दसेना, आरती सिंह और पारस छाबड़ा इस सीजन के संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं /
.घटना की जो वीडियो सामने आई है उसमें सलमान खान फोटोग्राफर्स से कहते दिख रहे थे कि थोड़ा सा तो बैठो करता हूं तुमसे वादा../ तभी वो एक फोटोग्राफर भड़क गए / बकॉल सलमान, ‘क्या भाई ये हमेशा तेरा होता है और किसी का नहीं होता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Actor salman khan rages on photographer on bigg boss 13 launch says ban me if you want Mumbai india


































