PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

शिवसेना व सिखों में टकराव के बाद माहौल तनावपूर्ण, डीसी ने दिए कर्फ्यू लगाने के आदेश,

After the confrontation between Shiv Sena and Sikhs the atmosphere was tense DC ordered to impose curfew

PTB Big News पटियाला : पटियाला में शिवसेना बाल ठाकरे के खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के विरोध में कुछ गर्म ख्याली सिख युवकों ने भी मार्च निकाला। उन्होंने शिव सैनिकों को ‘बंदर सेना’ नाम देते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान काली माता मंदिर में हिंदू और सिख संगठनों में भिड़ंत से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों गुटों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी। तलवारें लहराई गईं।

मौके को काबू करने के लिए एसएसपी ने पहुंचकर 15 राउंड हवाई फायर किए। इस दौरान एक हिंदू नेता और थाना त्रिपड़ी के एसएचओ कर्मवीर सिंह घायल हुए। डीसी साक्षी साहनी ने शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक जिले में कर्फ्यू लगाने के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले, पुलिस ने दोपहर तीन बजे के आसपास स्थिति पर काबू पाया। हालांकि सिख संगठनों के सदस्यों ने शहर के फव्वारा चौक पर धरना लगा दिया है। युवक धरने के दौरान ही सड़क पर बैठकर खाना खा रहे हैं।

वहीं, सीएम भगवंत मान ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइजी पटियाला रेंज राकेश कुमार अग्रवाल ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। राकेश अग्रवाल ने कहा कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। फिलहाल शांति कायम हो गई है।

जानकारी के अनुसार खालिस्तान समर्थकों ने तलवार से एसएचओ पर हमला किया। पुलिस की तरफ से स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए करीब 15 राउंड हवाई फायर किए जा चुके हैं। पुलिस की ओर से फायरिंग अभी भी जारी है। काली माता मंदिर के बाहर भारी संख्या में खालिस्ताना समर्थक इकट्ठे हो गए हैं। बता दें कि शिवसेना बालठाकरे के पंजाब कार्यकारी प्रधान हरिश सिंगला के नेतृत्व में आर्य समाज चौक से खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च मिकाला गया। शिव सैनिक खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। हरीश सिंगला ने कहा कि शिवसेना कभी भी पंजाब में खालिस्तान नहीं बनने देगी और ना ही किसी खालिस्तान काे नाम लेने देगी।

सिंगला ने कहा कि सिख फॉर जस्टिस के कन्वीनर ने 29 अप्रैल को खालिस्तान का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की है। इनको जवाब देने के लिए शिवसेना ने भी 29 अप्रैल को खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने का ऐलान किया था। वहीं मार्च की सूचना मिलने पर भारी संख्या में खालिस्तान समर्थक पहुंच गए। इधर, डीसी ने कुछ मीडिया चैनलों पर चल रहे थाने के एसएचओ का हाथ काटने की खबर का खंडन किया है। डीसी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई ये केवल अफवाह है।

फिलहाल डीसी साक्षी साहनी ने दोनों संगठनों के नेताओं की एक शांति बहाल करने के लिए बैठक बुलाई है। आइजी के साथ-साथ डीसी ने पटियाला वासियों को अपील की है कि वे शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है इस समय तक एक पुलिस कर्मचारी और एक सिख संगठन का सदस्य घायल हुआ है।