PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

केरल विमान हादसा में अभी तक पायलट सहित 17 लोगों की हुई मौत,

air india plane crash at runway in kozhikode kerala 17 people died including pilot

air india plane crash at runway in kozhikode kerala 17 people died including pilot

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ केरल : केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना देखने को मिली है / रनवे पर विमान के फिसलने के बाद विमान क्रैश हो गया और दो हिस्सों में टूट गया / वंदे भारत मिशन के तहत विमान दुबई से आ रहा था, जिसमें 190 लोग सवार थे /

.

इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं / वहीं प्लेन हादसे में दोनों पायलट समेत अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है / डीजीसीए के मुताबिक एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था / विमान में 190 लोग सवार थे / भारी बारिश के कारण रनवे पर उतरने के बाद विमान फिसल गया और घाटी में गिर गया /

.

वहीं विमान दो हिस्सों में टूट गया. विमान में 190 लोग सवार थे. इनमें 184 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे साथ ही यात्रियों में 10 बच्चे भी शामिल थे / डीजीसीए के मुताबिक हादसे में कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है, हालांकि दोनों पायलट की मौत हो चुकी है / वहीं केबिन क्रू सुरक्षित है, हालांकि विमान हादसे में पायलट सहित अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है /

वहीं सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है / एअर इंडिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को मौके पर भेज दिया गया है / हम जान गंवाने वाले पायलट के परिजनों से संपर्क में हैं / एअर इंडिया की ओर से कहा गया है कि विमान में सवार चार क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं /

.

कंपनी ने यात्रियों के संबंध में जानकारी के लिए पैसेंजर इंफॉर्मेशन सेंटर शुरू किया है, जहां इस फ्लाइट में सवार यात्रियों के परिजन या दोस्त उनके संबंध में जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं / केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि विमान हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पिनराई विजयन से फोन पर बात की है /

.

सीएम ने पीएम को बताया कि कोझिकोड और मलप्पुरम जिला कलेक्टर और आईजी अशोक यादव सहित अधिकारियों की टीम हवाई अड्डे पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया / इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है / वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं / राहत एंव बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम कोझिकोड एयरपोर्ट पहुंची / एनडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे / मलप्पुरम और वायनाड से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई थी /

.

वहीं सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने बताया कि हमारे कर्मियों ने बचाव कार्य में सहायता की / हमारे कर्मियों ने विमान में सवार यात्रियों को निकालने में मदद की / वहीं हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर (0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575) भी जारी किए गए हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

air india plane crash at runway in kozhikode kerala 17 people died including pilot

Latest News