PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एक और ट्रैवल एजेंसी का लाइसेंस जिलाधीश ने किया रद,

another travel agency's license canceled by the Collector

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मोहाली की एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर बराड़ ने मोहाली फेज 2 स्थित फ्रंटियर्स रुट्स एकेडमी एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म का लाइसेंस 90 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है। फेज 2 के एससीओ नंबर 79 की तीसरी मंजिल पर इस फर्म का ऑफिस स्थित है। इस फर्म को कंसल्टेंसी, ट्रैवल एजेंसी और कोचिंग इंस्टीट्यूट ऑफ आइलेट्स के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। लाइसेंस की वैधता 23 जुलाई, 2024 तक है।

अमनिंदर कौर ने बताया कि प्रशासन को इस फर्म के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी। इसे लेकर फर्म को अपने क्लाइंट्स, उनसे ली गई रकम और दी गई सेवाओं की जानकारी तय परफोर्मा के तहत देने को कहा गया था। कंपनी की तरफ से दी गई क्लाइंट रिपोर्ट के आधार पर सामने आया कि मामले में शिकायतकर्ता संबंधी कोई भी जानकारी, ली गई रकम, कंपनी के पास शिकायतकर्ता किस काम से आया, आदि जानकारी नहीं थी। आरोप है एजेंसी ने पैसे लेने के बाद भी क्लाइंट को विदेश नहीं भेजा।

ऐसे में कंपनी के डायरेक्टर्स को अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी कर समय दिया गया था। तहसीलदार, खरड़ ने नोटिस संबंधी रिपोर्ट भेज जानकारी दी कि जलवायु टावर में हरप्रीत निर्झर का पता किया जो यहां नहीं रहती। ऐसे में पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के तहत यह कार्रवाई की गई है।