PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

इनोसेंट हाट्र्स में वैसाखी पर्व की धूम, ढोल की थाप पर विद्यार्थियों ने डाला भांगड़ा,

Baisakhi celebrations at Innocent Hearts

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड व कपूरथला रोड) तथा इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालन्धर में वैसाखी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाबी सभ्यता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को वैसाखी पर्व का ऐतिहासिक महत्व बताया गया।

‘प्राउड टू बी पंजाबी’ थीम के अंतर्गत बच्चे गबरू-मुटियार की वेशभूषा में सजधज कर आए। उन्होंने पंजाब का लोक-नृत्य गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पक्खी मेकिंग, पक्खी डेकोरेशन, पंजाबी कविता वाचन का आयोजन किया गया। सभी कक्षाओं में बच्चों से वैसाखी पर्व पर अनुच्छेद लिखवाया गया।

इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर ने ‘काम ही पूजा है’ का संदेश फैलाने के लिए भावी शिक्षकों के बीच टीम वर्क, सहयोग, आजीविका, आशावाद, एकजुटता के मूल्यों को विकसित करने के लिए फसलों का उत्सव वैसाखी मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में छात्र-शिक्षिका वैशाली अरोड़ा और साक्षी ठाकुर ने ढोल की थाप के साथ लयबद्ध ढंग से गिद्दा और भांगड़ा का मनमोहक प्रदर्शन किया।

छात्र-शिक्षिका नंदिनी लूथरा और पूजा घोष ने भाषण के माध्यम से अपनी वाक्पटुता दिखाते हुए भारतीय किसानों के लिए वैसाखी त्यौहार के महत्व को समझाया। छात्र-अध्यापकों द्वारा सभी के मनोरंजन हेतु पंजाबी भाषा में बोलियां और टप्पे भी गाए गए, जिसने सभी को आनंदविभोर कर दिया।

Latest News