.
.
bathinda news 17 policemen sent home after giving force retirement because of disability
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मोगा : पंजाब पुलिस की मोगा जिला इकाई में शुक्रवार को 17 कर्मचारियों को एक साथ विभाग ने जबरदस्ती सेवानिवृत्त कर घर भेज दिया, हालांकि प्रदेश के हर जिले में इस तरह की कार्रवाई सामने आ सकती है, लेकिन अभी तक मोगा पहला ऐसा जिला बना है, जहां एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों को समय से पहले रिटायरमेंट दे दी गई, वह भी उनकी मर्जी से नहीं, बल्कि जबरदस्ती / सेवानिवृत्त किए गए इन पुलिस वालों में तीन तरह के लोग शामिल हैं / एक गैरहाजिर रहने वाले, दूसरा ड्यूटी के दौरान नियमविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले और तीसरे वो लोग, जिनके सारे अंग काम नहीं करते /
.
मोगा के एसपी-एच रतन सिंह बराड़ ने बताया कि बीते दिनों पंजाब सरकार व डीजीपी दिनकर गुप्ता ने प्रदेश के सभी जिलों में एसएसपी को पुलिस मुलाजिमों के ज्वाइनिंग से लेकर अब तक ड्यूटी के दौरान की गई लापरवाहियों के संबंध में जांच करने के लिए कहा था / एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा ने उनके (रतन सिंह बराड़), डीएसपी-एच वरिंदर सिंह और डीएसपी मेजर क्राइम जसपाल सिंह ढिल्लों पर आधारित कमेटी बनाई /
.
इससे पहले डीएसपी-एच वरिंदर सिंह ने जिले के कुल 114 पुलिस कर्मियों की लिस्ट तैयार करके एसएसपी बाजवा को सौंपी थी / फिर विशेष कमेटी ने 114 में से 33 को शॉर्टलिस्ट किया, जिसके बाद एसएसपी ने 17 पुलिस कर्मियों को चुना / इन्हें जबरन रिटायमेंट दे दी गई है / कमेटी ने पुलिस कर्मियों का रिकॉर्ड चेक किया तो पाया दस पुलिसकर्मी या तो ज्यादातर ड्यूटी से गैरहाजिर होते हैं या शराब वगैरह पीकर ड्यूटी करते हैं / सात मुलाजिम शारीरिक रूप से अक्षम (शरीर के अंग पूरे काम न करना) मिले /
.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई के बाद मोगा पंजाब का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां 17 पुलिस कर्मियों को एक साथ उनकी मर्जी के खिलाफ रिटायर कर दिया गया है साथ ही पता यह भी चला है कि बाकी 97 कर्मचारियों के खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई होगी, वहीं हर साल पुलिस कर्मियों रिकाॅर्ड चेक हुआ करेगा / ड्यूटी के प्रति लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ ऐसे ही पुलिस विभाग एक्शन ले सकता है /
.
एसएसपी लुधियाना सिक्युरिटी में तैनात एएसआई कुलवंत सिंह, ट्रैफिक पुलिस बाघापुराना के चरणजीत सिंह, पुलिस लाइन मोगा में तैनात हरदीप सिंह, हाईवे पैट्रोलिंग में एएसआई जरनैल सिंह, कमालके चौकी में तैनात सिपाही दविदंर सिंह, क्यूआरटी में तैनात मुख्य सिपाही मोहिन्द्र सिंह, टोल प्लाजा पर तैनात एएसआई छिंदर सिंह पाल सिंह, थाना अजीतवाल में तैनात सिपाही वलविंदर सिंह को जबरदस्ती सेवानिवृत्त किया है /
.
साथ ही डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में गार्ड के तौर पर तैनात एएसआई हरमेल सिंह, थाना चड़िक में तैनात एएसआई लखवीर सिंह, हाईवे पैट्रोलिंग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल बलजिंदर सिंह, पीसीआर मोटरसाइकल थाना सिटी साउथ पर तैनात सिपाही शीषन सिंह, थाना अजीतवाल में तैनात हेड काॅन्स्टेबल कुलवंत सिंह, लोहारा चौक पर तैनात थाना सिटी-1 के सीनियर सिपाही गुरदेव सिंह, सीआईए स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल चरणजीत सिंह, ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई सुरिंदर कुमार व थाना कोटईसे खां में तैनात एएसआई जरनैल सिंह के नाम भी शामिल हैं /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
bathinda news 17 policemen sent home after giving force retirement because of disability


































