PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

BJP के नवनयुक्त प्रधान सुनील जाखड़ का कार्यकर्ताओं ने किया “जंलधर” पहुंचने पर किया ऐसा स्वागत, लोग कहने लगे ऐसे जीतेंगे चुनाव क्या?

bjp-new-president-sunil-jakhar-was-welcomed-by-the-workers-on-reaching-jalandhar-bjp-punjab

PTB Big Political News (Inside Story)

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज जालंधर पहुंचे बीजेपी के नवनियुक्त प्रधान सुनील जाखड़ का कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत उस समय फीका पद गया जब कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जालंधर पहुंचने से पहले डाली गई एक पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी। उसका कारण था BJP Punjab के सोशल मीडिया पेज पर डाली गई एक पोस्ट जिसमें,

जालंधर शब्द को “जंलधर” लिखा हुआ था। इस दौरान विरोधियों ने तंज कस्ते हुए लिखा की क्या देश की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता और उनके मीडिया प्रभारियों को क्या पंजाबी नहीं आती, तो वह क्या खाक चुनाव लड़ेंगे, और इसी जिला जालंधर से कई बीजेपी के नेता केंद्र तक पहुंच कर अपना हम योगदान देश के लिए दे चुके हों। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है, जिसमें लोग और विरोधी लगातार तंज कस रहे हैं।

bjp-new-president-sunil-jakhar-was-welcomed-by-the-workers-on-reaching-jalandhar-bjp-punjab

आपको बता दें कि पंजाब की भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रधान सुनील जाखड़ जालंधर पहुंचे। जहां एक होटल में उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ पर सरकार के प्रबंधों को लेकर चर्चा की। उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुनील जाखड़ ने मीडिया के जरिए सीएम भगवंत से अपील करते हुए कहा कि आपको सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है, आप उसे संभाले। वहीं उन्होंने दिल्ली में अध्यादेश पर आप और कांग्रेस के एक साथ चलने के मामले को लेकर जमकर निशाना साधा।

आपको यह भी बता दें कि पिछले दिनों से सुनील जाखड़ भी पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वह अपने दौरे के दौरान लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। फिरोजपुर में दौरे के दौरान उन्होंने सरकार के बाढ़ प्रबंधों को लेकर निशाने साधे थे। उन्होंने कहा कि था कि शर्मनाक है कि पंजाब डूब रहा है और सरकार फोटो शूट में व्यस्त है।

Latest News