PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जिलाधीश ने पाकिस्तान छोड़कर 22 साल भारत में रहने वाले दो भाइयों को नागरिकता सर्टिफिकेट सौंपा,

District Collector Jaspreet Singh IAS handed over citizenship certificates to two brothers who left Pakistan and lived in India for 22 years

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जिलाधीश आईएएस जसप्रीत सिंह ने आज 2001 में पाकिस्तान छोड़ कर 22 से अधिक वर्षों से जालंधर में रहने वाले दो भाइयों को नागरिकता सर्टिफिकेट सौंपे। बस्ती दानिशमंदा के निवासी गोपाल चंद और गुरदयाल चंद, जो अपने परिवारों के साथ जालंधर में रह रहे हैं, ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। इससे पहले प्रशासन ने दोनों को नागरिकता की शपथ दिलाई, जिसके बाद नागरिकता सर्टिफिकेट जारी किया गया है।

जानकारी देते हुए जिलाधीश ने बताया कि गोपाल चंद और गुरदयाल चंद दोनों 2001 में सियालकोट (पाकिस्तान) छोड़कर अटारी सीमा के से समझौता एक्सप्रेस के माध्यम से भारत आए थे,तब से वे जालंधर में रह रहे हैं, इसलिए भारतीय नागरिकता पाने के पात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन ने दोनों द्वारा जमा कराए गए दस्तावेजों की जांच के बाद नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत उनके आवेदनों को मंजूरी दे दी है।

नागरिकता सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद, दोनों भाइयों ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर को नागरिकता अधिनियम के तहत उनके आवेदनों पर कार्यवाही करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जालंधर प्रशासन ने अधिनियम के तहत निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करने के लिए सकारात्मक तरीके से उनकी मदद की है।

Latest News