.
british prime minister boris johnson is also vulnerable to corona
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लंदन : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं / उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया है / बोरिस जॉनसन में कोरोना इन्फेक्शन के लक्षण देखे गए और वह इस वक्त डाउनिंग स्ट्रीट में सेल्फ-आइसोलेशन में हैं / इससे पहले प्रिंस चाल्र्स के भी कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी /
..
चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया को जकड़ लिया है / इस महामारी ने विश्वभर में 5 लाख 42 हजार 788 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 24 हजार 361 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं / ब्रिटेन में अब तक 12,000 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 578 लोगों की मौत हो चुकी है / इंग्लैंड के चीफ मेडिकल अफसर प्रोफेसर क्रिस विटी की सलाह पर उनका टेस्ट कराया गया था जिसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं /
.इससे पहले प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चाल्र्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं / उधर, ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्केल ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच कनाडा छोड़ दिया है और स्थायी रूप से कैलिफोर्निया चले गए हैं /
.लंदन की एक अखबार द सन में शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दंपति ने अपने बेटे आर्ची के साथ 107 लाख पाउंड की हवेली छोड़ दी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा अपने देशों के बीच की सीमा को बंद करने से कुछ ही समय पहले शहर से बाहर के लिए उड़ान भरी थी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
british prime minister boris johnson is also vulnerable to corona

































