PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

मुख्यमंत्री द्वारा औद्योगिक ऐसोसिएशनों के नुमायंदों को उनकी जायज शिकायतों के तेज़ी से निपटारे का भरोसा,

CM Charanjit Singh Channi Assures Representatives of Industrial Associations for Resolution of their Genuine Grievances in Fast Track Mode Jalandhar

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए सुखद माहौल यकीनी बनाने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुये आज अलग-अलग औद्योगिक ऐसोसीएशनों के नुमायंदों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जायज शिकायतों को पहल के आधार पर तेज़ी से हल किया जायेगा।

स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की हाज़िरी में आज यहाँ मुख्यमंत्री चन्नी के साथ मुलाकात करने वाले अलग-अलग औद्योगिक ऐसोसीएशनों के सदस्यों को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान उनकी तरफ से किये वायदे अनुसार उनकी ज्यादातर माँगें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं और बाकी माँगों को भी अच्छी तरह जाँच कर जल्द ही सुखद ढंग से हल किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि क्योंकि इस प्लेटफार्म पर उद्योग के नुमायंदों द्वारा उठाए गए मुद्दे अलग अलग तरह जैसे जी.एस.टी., प्रदूषण और बिजली से सम्बन्धित हैं, इसलिए इन मुद्दों से सम्बन्धित प्रशासकीय सचिवों की राय लेकर उचित ढंग से निपटा जायेगा। मंडी गोबिन्दगढ़ की स्टील मार्केट में चल रहे एस.एम.एस. रैकेट का तुरंत नोटिस लेते हुए।

मुख्यमंत्री चन्नी ने फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी को ऐसी गलत व्यापारिक कार्यवाहियों में शामिल बुरे तत्वों के विरुद्ध तुरंत सख़्त कार्यवाही करने के हुक्म दिए हैं। उन्होंने पीएसपीसीएल के अधिकारियों को दो महीनों यानि अप्रैल और मई 2020 के स्थिर बिजली खर्चों को माफ करने सम्बन्धी अलग -अलग औद्योगिक ऐसोसीएशनों की माँग पर गौर करने के लिए भी कहा क्योंकि उद्योग कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हो गए थे।

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब में निवेश के लिए सभी भाईवालों के लिए समान मौके यकीनी बनाने के एकमात्र मकसद से कारोबार के लिए सार्थक माहौल सृजन किया गया है और राज्य अब तेज़ी से देश भर में निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभर रहा है। इस मौके पर दूसरों के इलावा उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, कृषि और किसान कल्याण मंत्री रणदीप सिंह नाभा,

जल स्रोत, आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग, उद्योग और वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के अलावा मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल, प्रमुख सचिव निवेश प्रोत्साहन तेजवीर सिंह और सी.ई.ओ. इनवैस्ट पंजाब रजत अग्रवाल मौजूद थे। मीटिंग में अलग-अलग औद्योगिक ऐसोसीएशनों के नुमायंदों ने शिरकत की।