PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर में आप उम्मीदवारों के साथ केजरीवाल ने की बैठक,

Kejriwal holds meeting with AAP candidates in Jalandhar Aam Aadmi Party will win elections on the agenda of development Punjab

विकास के एजेंडे पर चुनाव जीतेगी आम आदमी पार्टी,

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप 2022 का चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ेगी और शानदार जीत हासिल करेगी। पंजाब सहित देश भर में दिल्ली सरकार के “काम” की राजनीति ने एक नई उम्मीद जगाई है। पंजाब के अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बुधवार को अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों से मुलाकात की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा और पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा मौजूद थे। केजरीवाल ने पार्टी उम्मीदवारों से उनके निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि 2022 में आप का मिशन सकारात्मक होगा और पंजाब के सम्पूर्ण विकास एजेंडे पर केंद्रित होगा। केजरीवाल ने कहा कि आज राज्य की जनता और राज्य की आर्थिक स्थिति गंभीर चुनौतियों और संकटों का सामना कर रही है।

Kejriwal holds meeting with AAP candidates in Jalandhar Aam Aadmi Party will win elections on the agenda of development Punjab

उन्होंने कहा कि अगर राज्य को विकास के पथ पर चलना है तो उसे स्पष्ट इरादे, नीति और ईमानदारी के साथ-साथ मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति रखने वाले राजनेताओं की भी जरूरत है, लेकिन पंजाब और पंजाबियों का दुर्भाग्य है कि उन्होंने जिन लोगों को (कांग्रेस, बादल, भाजपा) सत्ता सौंपी वे एक दूसरे से बढ़कर बेईमान निकले। उन्होंने जनता के पैसे से खुद का विकास किया और लोगों एवं राज्य को गंभीर संकटों के दलदल में डूबा दिया।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ‘काम की राजनीति’ में विश्वास रखती है और दिल्ली का विकास मॉडल इसका प्रमाण है। इसलिए विकास के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की तरह पंजाब में भी स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, शांति और सद्भाव मुहैया कराएगी। इसलिए हर उम्मीदवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान विकास के एजेंडे पर ध्यान देना चाहिए।

इस मौके पर आप की वरिष्ठ नेत्री व उप नेता प्रतिपक्ष सर्वजीत कौर माणुके, कुलतार सिंह संधवां, मीत हेयर, प्रिंसिपल बुधराम, जयकिशन सिंह रोड़ी, कुलवंत सिंह पंडोरी, मनजीत सिंह बिलासपुर (सभी विधायक), लाल चंद कटारूचक, राजविंदर कौर, सुरिंदर सहित सिंह सोढ़ी, पार्टी नेता प्रेम कुमार, नील गर्ग और अन्य उम्मीदवार उपस्थित थे।