.
corona virus havoc government and private bus service stopped in punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसको देखते दुनियाभर में इस वायरस से बचने के लिए कई देशों ने पुख्ता इंजाम शुरू कर दिए हैं / कोरोना वायरस को लेकर जहाँ पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना हुआ है /
..
यही नहीं डाक्टरों की तरफ से भी अधिक से अधिक सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है / आज चंडीगढ़ में कैबिनेट बैठक में कोरोना वायरस को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है / कोरोना वायरस के चलते पंजाब में सरकारी और प्राईवेट बसों की रफ्तरा आज रात 12 बजे से रूक जाएगी / वहीं सरकार ने ऑटो रिक्शा को भी बंद करने के आदेश दिए हैं /
.आपको बता दें दुनिया भर में पैर पसार चुके कोरोना वायरस के कारण जहां पहले सिनेमा घर, शापिंग माल, जिम, कोचिंग सैंटर बंद किए गए थे, वहां अब पंजाब सरकार ने पंजाब के बस अड्डों पर बड़ी संख्या में जमा होती भीड़ के कारण एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है /
.आपको बता दें की पंजाब की सरकारी व प्राईवेट बसों को 20 मार्च शुक्रवार रात 12 बजे के बाद बंद करने का ऐलान कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए किया है / इसके साथ ही राज्य में होने वाली सभी परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
corona virus havoc government and private bus service stopped in punjab






































