.
Corona Virus Know how Prime Minister Modi and team of experts are
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : केंद्र और राज्यों के तमाम एहतियाती कदमों के बावजूद देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं / इसे देखते हुए मोदी सरकार ने कोरोना को हराने के लिए अब तीन चरणों वाली रणनीति बनाई है / इसके तहत केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए राज्यों को पैकेज जारी किया है /
..
आपको बता दें कि इस पैकेज को इमरजेंसी रिस्पॉन्स एंड हेल्थ सिस्टम प्रेपेअरनेस पैकेज का नाम दिया गया है / यह पैकेज 100% केंद्र की ओर से फंडेड है / केंद्र का अनुमान है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लंबी चलेगी / वहीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई चिट्ठी के मुताबिक प्रोजेक्ट के तीन चरण हैं /
.पहले चरण में Covid-19 अस्पताल विकसित करने, आइसोलेशन ब्लॉक बनाने, वेंटिलेटर की सुविधा के ICU बनाने, PPEs (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स)- N95 मास्क- वेंटिलेटर्स की उपलब्धता पर फोकस रहेगा / लैब नेटवर्क्स और डायग्नोस्टिक सुविधाएं बनाने पर ध्यान दिया जाएगा साथ ही फंड का इस्तेमाल सर्विलांस, महामारी के खिलाफ जागरूकता जगाने में भी किया जाएगा / फंड का एक हिस्सा अस्पतालों, सरकारी दफ्तरों, जनसुविधाओं और एम्बुलेंस को संक्रमण रहित बनाने पर भी खर्च किया जाएगा /
.यह प्रोजेक्ट केंद्र और राज्यों से कई दौर के संवाद के बाद सामने आया है / राज्य सरकारों की ओर से Covid-19 महामारी से लड़ने के लिए केंद्र से स्पेशल पैकेज की लगातार मांग की जा रही है / यह मुद्दा प्रधानमंत्री की राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान भी उठा / दूसरे और तीसरे चरण में क्या-क्या किया जाएगा, इसका खुलासा होना अभी बाकी है / इसके लिए बहुत कुछ तब की स्थिति विशेष पर निर्भर करेगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Corona Virus Know how Prime Minister Modi and team of experts are






































