.
coronavirus insurance company will have to pay the full cost of treatment irda gave strict instructions India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “हेल्थ” न्यूज़ नई दिल्ली : चीन के जानलेवा कोरोना वायरस ने अब भारत में दस्तक दे दी है / पिछले तीन दिनों के अंदर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के 29 मामले सामने आ चुके हैं / कोरोना वायरस को लेकर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है / इसी बीच अब इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलेपमेंट अथॉरिटी (IRDA) ने बीमा कंपनियों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है /
..
इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IRDA) ने बीमा कंपनियों से ऐसी पॉलिसी डिजाइन तैयार करने को कहा है जिनमें कोरोना वायरस के इलाज का खर्च भी कवर हो / जानकारी के मुताबिक कोरोना को बीमा कवर करने का दुनिया का पहला प्रस्ताव है / इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ने एक बयान जारी कर कहा है कि स्वास्थ्य बीमा की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से ऐसे प्रॉडक्ट डिजाइन करें जिसमें कोरोना वायरस के इलाज का खर्च भी कवर हो /
.IRDA ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वे कोरोना वायरस के इलाज से संबंधित दावों का तेजी से निपटान करें / जिन मामलों में अस्पताल में भर्ती होने का खर्च कवर हो / बीमा कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 से संबंधित मामलों का तेजी से निपटान किया जाए / इरडा ने अपने सर्कुलर में कहा कि कोविड-19 के अंतर्गत आने वाले सभी दावों का निपटान से पहले उनकी रिव्यू कमिटी द्वारा समीक्षा की जाएगी /
.IRDA के पहल के बाद एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के हेड बी सुब्रमण्यम ने कहा कि कोरोना वायरस के दावे का निपटान तब हो सकता है जब मरीज 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा हो / उन्होंने कहा कि ज्यादातर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में उन मरीजों को कवर नहीं किया जाता जो अस्पताल में न रहे हों, हालांकि भारत सरकार या डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना को महामारी घोषित किया गया तो इसमें बीमा की राशि नहीं मिलेंगे क्योंकि ऐसी बीमारियां स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के अंदर नहीं आतीं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
coronavirus insurance company will have to pay the full cost of treatment irda gave strict instructions India






































