.
flipkart co founder sachin bansal wife made these serious allegations fir registered
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : फ्लिप्कार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल के ऊपर उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है / आपको बता दें कि सचिन बंसल की पत्नी प्रिया ने बेंगलुरु के कोरमंगला पुलिस स्टेशन में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है / दर्ज की गई एफआईआर में चार लोगों का नाम दिया गया है – सचिन बंसल, उनके पिता सतप्रकाश अग्रवाल, मां किरण बंसल और भाई नितिन बंसल /
..
रिपोर्ट के अनुसार, मामले में प्रिया बंसल ने कहा है कि उसके पिता ने शादी में 50 लाख रुपये खर्च किए थे और कार के बदले सचिन को 11 लाख रुपये की राशि दी थी / उन्होंने आरोप लगाया है कि सचिन उनके नाम पर प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने के लिए दबाव बना रहे थे / जब प्रिया ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उसे ससुराल वाले परेशान करने लगे /
. .शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर शारीरिक और यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं / इस मामले में पुलिस का कहना है कि सचिन के परिवार वाले शहर से बाहर हैं, उनके आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने जांच से संबंधित ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है / उन्होंने बताया कि मामला 498ए और 314डीपी से जुड़ा हुआ है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
flipkart co founder sachin bansal wife made these serious allegations fir registered






































