.
cross case filled against stf inspector harbans singh and three other in ludhiana
वकीलों ने कोर्ट कांप्लेक्स के गेट पर ही लगा दिए ताले,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लुधियाना : दोराहा के ढाबे पर वकील से मारपीट के मामले में सदर खन्ना पुलिस ने इंस्पेक्टर हरबंस सिंह समेत तीन अन्य पुलिस मुलाजिमों व वकीलों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है / क्राॅस केस दर्ज करने पर वकील भड़क गए और कोर्ट कांप्लेक्स के मुख्य गेट पर ताले लगाकर हंगामा किया / वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की /
.वकीलों ने मिनी सचिवालय के सभी गेट बंद कर दिए हैं / परिसर में पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं / सचिवालय के गेट बंद होने के कारण कुछ लोग अंदर फंस गए / गेट बंद होने के कारण कुछ लोगों को दीवार फांदकर बाहर निकलना / खासकर बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी पेश आई / सचिवालय में काम करवाने पहुंचे 65 साल के बलबीर सिंह कुछ दीवार पर चढ़कर बमुश्किल से बाहर निकले /
.पुलिस को दी शिकायत में वरुण गुप्ता ने बताया कि जब वह अपने भाई को एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस आ रहा था तो दाेराहा से पहले पुलिस ने ढाबे पर उसे रोककर उससे मारपीट की ओर उसे नशे के झूठे मामले में फंसाने की धमकियां दी थीं / इसके बाद वकील लगातार रोष जाहिर कर रहे हैं / उनकी ओर से कचहरी चौक में जाम लगाकर धरना दिया जा रहा है / यही नहीं उनकी ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी / अदालत ने अब तक की जांच रिपोर्ट आज यानि वीरवार को देने को कहा था /
.इससे पहले पुलिस ने इंस्पेक्टर हरबंस सिंह, सिपाही नवकमलमोत सिंह, सिपाही गुरविंदर सिंह, पंजाब होमगार्ड जसवंत सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है / इसके अलावा पुलिस ने शिकायतकर्ता वरुण गुप्ता पर भी पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है, जिससे वकील भड़क गए हैं / वकीलों ने कोर्ट कांप्लेक्स के मुख्य गेट को ताले लगा दिए हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है /
.आठवें दिन फिरोजपुर रोड पर ट्रैफिक सामान्य चल रहा है, लेकिन लेकिन फोर्स अभी भी तैनात है / यहां पिछले कई दिनों से लोगों को प्रदर्शन की वजह से भारी परेशानी झेलनी पड़ी और लोगों ने प्रशासन व पुलिस को जमकर कोसा / वीरवार को वकील कोर्ट कांप्लेक्स के अंदर हंगामा कर रहे हैं, जिसकी वजह से फिरोजपुर रोड पर फिलहाल राहत है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
cross case filled against stf inspector harbans singh and three other in ludhiana






































