PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भारत की इस कंपनी में मचा घमासान, 1 मिनट में निवेशकों के डूबे 10,476 करोड़ रुपए,

cyber-attack-wreaks-havoc-at-tata-motors-company-wiping-out-investors-10476-crore-in-just-one-minute

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : टाटा ग्रुप की पैसेंजर व्हीकल कंपनी (TMPV) के निवेशकों के लिए सोमवार का दिन बेहद खराब साबित हुआ। कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई। खास बात यह है कि डिमर्जर (Demerger) के बाद टाटा ग्रुप की इस व्हीकल कंपनी में यह अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है।

.

.

इस भारी बिकवाली के चलते कंपनी की वैल्यूएशन (बाजार पूंजी) को 10,476 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है। जानकारों के मुताबिक, कंपनी की लग्जरी कार विंग जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर हुए साइबर हमले की वजह से यह गिरावट आई है। हाल ही में टीएमपीवी (TMPV) की ओर से अपने तिमाही नतीजे जारी किए गए थे, जिसमें यह जानकारी दी गई कि कंपनी की लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर पर हुए साइबर हमले से परफॉर्मेंस पर काफी असर पड़ा है।

.

.

इसी वजह से कंपनी ने अपनी लग्जरी आर्म के एबिट मार्जिन (EBIT Margin) के अनुमान को 5 से 7 फीसदी से घटाकर 0 से 2 फीसदी कर दिया है। जैसे ही यह खबर बाजार में फैली, निवेशकों ने शेयरों की बिकवाली शुरू कर दी। सोमवार को बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का शेयर 7.26 फीसदी की गिरावट के साथ 363.15 रुपए पर आ गया। यह कीमत अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर से महज 8.30 फीसदी ही ज्यादा है।

.

.

जानकारों का कहना है कि अगर गिरावट जारी रही तो यह शेयर 52 हफ्तों के नए निचले रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। शेयर में आई इस सुनामी की वजह से कंपनी की वैल्यूएशन को भी तगड़ा झटका लगा। आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को कंपनी की वैल्यूएशन 1,44,200.10 करोड़ रुपए थी, जो सोमवार को कारोबारी सत्र के महज एक मिनट बीत जाने के बाद ही 1,33,723.86 करोड़ रुपए पर आ गई।

.

.

इसका मतलब है कि सिर्फ एक मिनट में निवेशकों के 10,476.24 करोड़ रुपए डूब गए। दोपहर 12 बजे तक, कंपनी का शेयर 4.62 फीसदी की गिरावट के साथ 373.50 रुपए पर कारोबार कर रहा था। यह लगातार 5वां दिन है जब टीएमपीवी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। 10 नवंबर को 410.60 रुपए के स्तर से अब तक यह शेयर 11.55 फीसदी टूट चुका है।