PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

पंजाब, बसों का चक्का हुआ जाम, 2 बजे तक हड़ताल पर होगा फैसला,

punjab-ludhiana-roadways-punbus-prtc-employees-strike-against-kilometres-scheme-announcement

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में आज रोडवेज, पनबस और PRTC के यूनियन कर्मी हड़ताल पर हैं। किलोमीटर स्कीम के विरोध में दोपहर 2 बजे पीआरटीसी के चेयरमैन रंजोत हड़ना की कोठी के आगे पटियाला में प्रदर्शन होगा। रोडवेज यूनियन के रेशम सिंह ने बताया कि उनकी ऑनलाइन मीटिंग चल रहा है। अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। अगर सरकार ने किलोमीटर स्कीम का टेंडर रद्द नहीं किया तो जैसा जत्थेबंदी निर्णय लेगी, वो कदम उठाया जाएगा।

.

फिलहाल अभी तक कहीं पर भी बसों को चलने से बंद नहीं करवाया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 43 डिपो में कई बस ड्राइवर्स ने बसें रोक दी हैं। एक ड्राइवर ने बताया कि उनकी बस शिमला जानी थी, लेकिन हड़ताल के कारण बस सीधे नवाशहर डिपो भेज दी जाएगी। जालंधर में फिलहाल हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार को टेंडर रद्द करने के लिए और समय दिया है। जालंधर रोडवेज डिपो-1 के प्रधान चानण सिंह ने कहा कि

.

अगर सरकार ने PRTC टेंडर रद्द नहीं किया, तो हड़ताल करके बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। अमृतसर में प्रदर्शन जारी है, लेकिन अभी बसें नहीं रोकी गई हैं। यूनियन का कहना है कि मीटिंग के बाद प्रदर्शन के साथ-साथ बसें भी रोकी जाएंगी। लुधियाना में स्थिति लगभग समान है। कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कुछ ड्राइवर बसें बंद कर चुके हैं, जबकि कुछ ने मीटिंग के बाद बंद करने का ऐलान किया है।

.

आपको बता दें कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन सरकार की किलोमीटर स्कीम के खिलाफ विरोध में यह कदम उठा रही है। उनका कहना है कि निजी बसों के टेंडर खोलने से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचेगा। यूनियन कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग पर भी अड़ी हुई है। वहीं मुलाजिमों ने दोपहर 12 बजे से पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बसें पूरी तरह खड़ी करने का फैसला किया। सभी डिपो कमेटियों को डिपो में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए।

.

हालांकि, यूनियन ने कहा कि सरकार से बातचीत सकारात्मक नहीं रही तो धरना PRTC चेयरमैन और MD के आवास व हेड ऑफिस के बाहर होगा। इसके साथ ही PRTC की बसें 577 रूटों पर रोजाना 3.55 लाख किलोमीटर चलती हैं और निगम में 3,065 कर्मचारी तैनात हैं, हड़ताल के चलते इसका असर व्यापक है। वहीं यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर यह चीज आगे चलती है तो

.

18 नवंबर को मुलाजिम चंडीगढ़ पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर “पक्का धरना” देंगे। संगठन ने सभी डिपो कमेटियों को पूरी तैयारी के साथ चंडीगढ़ पहुंचने को कहा है। पंजाब सरकार इससे पहले दो बार किलोमीटर स्कीम के टेंडर खोलने की कोशिश कर चुकी है। एक दिन रक्षाबंधन से ठीक पहले टेंडर खुलने थे। जैसे ही दोपहर 12 बजे हुए, तो पूरे पंजाब में PRTC की बसें रुक गईं।

.

लोग बस स्टैंडों पर फंस गए। इसके बाद सरकार टेंडर खोलने की तारीख आगे बढ़ा दी। इसके बाद तरनतारन विधानसभा उपचुनाव चल रहा था। इस दौरान 23 अक्टूबर को टेंडर खोलने की तैयारी थी। लेकिन फिर बसें रुकीं और सरकार ने तुरंत इस संबंधी डेट आगे बढ़ाने का लेटर जारी कर दिया था। इसके बाद अब आज सरकार की तरफ से टेंडर खोले जाने हैं। 

.

पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की बसें वर्तमान में 577 रूटों पर संचालित होती हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के मार्ग शामिल हैं। हर दिन PRTC की बसें लगभग 3,55,827 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। निगम में कुल 3,065 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 1,310 नियमित कर्मचारी और 1,755 कॉन्ट्रैक्ट (आउटसोर्स) कर्मचारी शामिल हैं।

.