PTB News

Latest news
पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट

विश्व खूनदाता दिवस पर जिलाधीश ने ख़ूनदान कर किया कैंप का उदघाटन, खूनदान को मानवता की सच्ची सेवा बताया,

dc jalandhar ghanshyam thori inaugurates blood donation camp by donating blood to mark world blood donor day

dc jalandhar ghanshyam thori inaugurates blood donation camp by donating blood to mark world blood donor day

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : विश्व खूनदाता दिवस पर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने मंगलवार को रैड क्रास सोसायटी, जालंधर में लगाए गए कैंप में ख़ून दान किया / समागम की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने खूनदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए कहा कि इससे लाखों लोगों की जानें बचाई जा सकती है /

.

.

विश्व खूनदाता दिवस पर रैड क्रास भवन में खूनदान कैंप का उद्घाटन करने के बाद खून दान करने वालो को संबोधित करते हुए थोरी ने कहा कि खूनदानी ही असली नायक है, क्योंकि यह जरूरतमंद लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभाते है / उन्होनें कहा कि कोविड -19 महामारी के मौजूदा हालात में अधिक से अधिक लोगों विशेषकर युवाओं को ख़ून दान करने के लिए आगे आना चाहिए और इस नेक काम में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए /

.

.

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड -19 महामारी कारण पैदा हुए स्वास्थ्य संकट दौरान ब्लड बैंकों को मज़बूत करने और देश को सेहतमंद बनाने के लिए यह समय की मुख्य ज़रूरत है / उन्होनें कहा कि खूनदान सबसे बड़ी सेवा है, जो एक व्यक्ति समाज को प्रदान कर सकता है और यह सेवा बहुत सी कीमती जानें बचाने में सहायक हो सकती है /

.

.

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हर युवा को यह समझना चाहिए कि ख़ून दान करने वाला हर व्यक्ति नायक है और उनको रुटीन और एमरजैंसी इलाज के लिए ज़रुरी ख़ून के स्टाक को सुनिश्चित करने के लिए हर तीन महीने बाद नियमति तौर पर ख़ून दान करना चाहिए / इससे पहले डिप्टी कमिश्नर ने ख़ून दान करने वालो के साथ बातचीत की और उनको प्रशंसा पत्र सौंपे / इस अवसर पर रैड क्रास सोसायटी के सचिव इन्द्रजीत सिंह मिनहास और अन्य भी मौजूद थे /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

dc jalandhar ghanshyam thori inaugurates blood donation camp by donating blood to mark world blood donor day