gangwar in kotkapura punjab death of a youth resident of haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Crime न्यूज़ कोटकपूरा : कोटकौरा के अधीन पड़ते जलालेआना सड़क मार्ग पर आज उस समय सनसनी फैल गई / जब दोनों तरफ से देखते ही देखते अंधाधुंध फायरिंग होने लगी / इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दीपक सिंह पुत्र बच्चू सिंह निवासी गांव फिरोजपुर राजपूत जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में ही है / मृतक के सिर पर गोलियां लगे होने के कारण उसने अस्पताल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया था /
. .सीआईए स्टाफ फरीदकोट और जिला फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है / पुलिस को मौके से लगभग 15 चली हुई गोलियों के खोल मिले हैं / बताया जा रहा है कि अरोपित अपनी कार में जलालेआना रोड के निकट मिन्नी सिनेमा के पास आए थे / इस दौरान दो आरोपित मोटरसाइकिल पर आए / इसी बीच, दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई / गोलियों की आवाज सुनकर पूरा इलाका दहशत में आ गया /
..
दीपक सिंह उस समय अपने एक और साथी रवेल सिंह गांव वाड़ा दराका के साथ था / पुलिस सूत्रों मुताबिक जो गोली दीपक सिंह को लगी है वास्तव में उसे रवेल सिंह को मारने के लिए योजना बनाई गई थी / जांच की पहली नजर में यह घटना गैंगवार के साथ जुड़ी दिखाई दे रही है /
. .गोली लगने से घायल 25 वर्षीय युवक दीपक सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया / जब इस संबंधी एसएसपी फरीदकोट सवरनदीप सिंह के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि फायरिंग दोनों तरफ से हुई है / निशाने पर कोई और था, और मारा कोई और गया है / वैसे पुलिस जांच कर रही है, इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
gangwar in kotkapura punjab death of a youth resident of haryana































