tomorrow there will be a wheel jam in punjab big announcement of truck owners
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : डीजल की बढ़ती कीमतों समेत तमाम लंबित मांगों को लेकर पंजाब में कल यानि 22 जून को सभी ट्रकों का चक्का जाम रहेगा / यह फैसला संयुक्त रूप से ट्रक मालिकों ने लिया है / सरकार द्वारा मांगों के न माने जाने से पंजाब भर में चक्का जाम का ऐलान किया गया है /
. . .आल पंजाब ट्रक महकमा एकता, गुरु तेग बहादुर ट्रक युनियन पटियाला संयुक्त रूप से पंजाब भर के ट्रक आपरेटरों से अपील की है / पूर्व प्रधान पाल सिंह, मिन्टू प्रधान, द पटियाला ट्रक को-आपरेटिव सोसाइटी लि. के हरविंदर सिंह नीटा, सुखविंदर सिंह बराड़, सुखविंदर सिंह, सोढ़ी कारगो मोटर पटियाला, कंग रोडवेज पटियाला की तरफ से अपील की गई है कि कल पूरे प्रदेश में चक्का जाम में सभी लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले /
.
.आपको बता दें कि डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं / जबकि माल भाड़ा और ढुलाई भाड़ा नहीं बढ़ा है, जिससे ट्रांसपोर्टरों औऱ ट्रक मालिकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है / इससे नाराज ट्रक मालिकों ने फैसला किया है कि एक दिन का चक्का जाम किया जाएगा /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
tomorrow there will be a wheel jam in punjab big announcement of truck owners










































