.
delhi ola cab driver accused of misbehaving with woman India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है / दिल्ली स्थिति इंडिया गेट के पास एक महिला ने घर जाने के लिए ओला कैब बुक किया था / महिला का आरोप है कि कैब चालक ने गाड़ी शुरु करते ही उसने अश्लील हरकतें शुरु कर दी / कैब में बैठने के बाद ड्राइवर व्यू मिरर में देखकर चुपचाप गाड़ी चलाते-चलाते अश्लील इशारे करने लगा / यह देखकर वह बहुत घबरा गईं, जबकि हाई कोर्ट (High Court) पहुंचने के बाद पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दी गई /
..
पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तिलक मार्ग थाना पुलिस ने आईपीसी (IPC) की धारा 506 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे शुक्रवार सुबह धर दबोचा, हालांकि पुलिस ने 38 वर्षीय निलोठी निवासी सतीश शर्मा को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है / अतिरिक्त पुलिस (Additional Police) उपायुक्त दीपक कुमार यादव ने बताया कि पेशे से एडवोकेट गुरुग्राम में रहने वाली युवती ने वीरवार की दोपहर में दिल्ली हाई कोर्ट आने के लिए ओला कैब बुक कराई थी / युवती कार में पीछे बैठी हुई थी /
.गाड़ी में उसके और ड्राइवर के अलावा और कोई नहीं था / कुछ देर बाद युवती ने नोटिस किया कि ड्राइवर अपने सामने लगे रियर व्यू मिरर के जरिए लगातार उसे देखे जा रहा है, लेकिन युवती ने उसे इग्नोर कर दिया / फिर कुछ देर बाद उसने देखा कि ड्राइवर गाड़ी चलाते-चलाते उसे देखकर अश्लील इशारे करने लगा / यह देखकर युवती काफी घबरा गई, लेकिन उस वक्त उसने कुछ नहीं कहा /
.युवती ने 100 नंबर पर कॉल की और पुलिस को आपबीती बताई / युवती ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर उससे कुछ बोला तो नहीं और ना ही उसके साथ कोई शारीरिक छेड़खानी की, लेकिन वह गाड़ी चलाते वक्त अश्लील हरकत कर रहा था / युवती ने पुलिस को गाड़ी का नंबर और ड्राइवर की अन्य जानकारी मुहैया कराई /
.आपको बता दें, पिछले दिनों राजधानी दिल्ली (Delhi) में चलती मेट्रो (Metro) में अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था / युवती ने जब अपने ट्विटर एकाउंट पर इस बात की जानकारी दी थी, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो प्रशासन (DMRC) हरकत में आया / इस बारे में सीआईएसएफ के एक अधिकारी का कहना था कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है / ट्विटर से जानकारी के बाद घटना की जांच की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi ola cab driver accused of misbehaving with woman India






































