.
dera beas canceled satsang programs in these cities due to corona virus Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “धार्मिक” न्यूज़ नई दिल्ली : राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिन्द्र सिंह के जम्मू स्थित सैंटर में 7 और 8 मार्च को होने वाले सत्संग प्रोग्राम के अलावा सिकंदरपुर में 10 और 11, दिल्ली में 13, 14 व 15 तथा मुंबई में 17 व 18 मार्च को होने वाले निर्धारित सत्संग प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं /
..
उल्लेखनीय है कि डेरा ब्यास के इन प्रोग्रामों में देश-विदेश से लाखों की संख्या में संगत पहुंचती है / देश में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को देखते हुए डेरा ब्यास ने पहले जम्मू स्थित सैंटर में होने वाले सत्संग प्रोग्राम को रद्द करने का निर्णय लिया / इसके बाद उन्होंने इसी महीने में ही सिकंदरपुर, दिल्ली और मुंबई में होने वाले सत्संग प्रोग्राम भी रद्द कर दिए /
.यह लक्षण पाए जाने पर तुरंत करवाएं जांच :–
मरीज को लगातार खांसी रहना,
सर्दी जुकाम का बना रहना,
सांस लेने में तकलीफ का होना,
लगातार थकावट का बने रहना,
गले में लगातार खराश का होना,
सिर दर्द व बदन दर्द,
वायरस से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल :—
भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाकर रखें,
सर्दी, जुकाम से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में न रहें,
बाहर निकालते वक्त मास्क आदि पहनकर निकलें,
हाथों को दिन में कई बार धोंए व साफ रखें,
हाथों को विषाणुमुक्त करने हेतु सैनेटाइजर उपयोग करें,
हाथ मिलाने या गले मिलने से गुरेज करें,
छींकते व खांसते वक्त मुंह पर रूमाल रखें,
सर्दी, जुकाम या खांसी हो तो तुरंत जांच करवाएं,
विदेश विशेषकर चीन से वापस लौटे हैं तो जांच करवाएं,
विदेश से लौटने पर लक्षण नहीं भी हैं तो 14 दिनों तक सावधानी बरतें,
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
dera beas canceled satsang programs in these cities due to corona virus Punjab

































