PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जिलाधीश जालंधर जसप्रीत सिंह बने सुरजीत हॉकी के 20वें अध्यक्ष,

District Collector Jalandhar Jaspreet Singh became the 20th President of Surjit Hockey

जिलाधीश ने कहा सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता काबिले तारीफ,

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर जिले के उपायुक्त जसप्रीत सिंह, आई.ए.एस. अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुरजीत हॉकी सोसायटी जालंधर के 20वें अध्यक्ष बने गए हैं। सुरजीत हॉकी सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेख राज नय्यर, आई.आर.एस. (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के नवनियुक्त उपायुक्त जसप्रीत सिंह IAS को सुरजीत हॉकी सोसाइटी जालंधर के 20 वें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

सोसायटी की आम बैठक के दौरान सुरजीत हॉकी सोसायटी के 19वें अध्यक्ष एवं पूर्व उपायुक्त जालंधर घनश्याम थोरी, IAS ने सोसायटी के लिए 2 साल से अधिक समय में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके भरपुर प्रयासों के कारण मुख्यमंत्री, पंजाब ने 38वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में भाग लिया और उनके समय में सुरजीत हॉकी अकादमी की स्थापना की गई। सोसायटी के लिए उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए एक मता पारित करते हुए कहा गया की सोसायटी उनके समय में किए गए सर्वोत्तम कार्यों को हमेशा याद रखेगा।

इस बीच सर्वसम्मति से उन्हें सुरजीत हॉकी सोसायटी के स्थायी संरक्षक के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। आज नवनियुक्त उपायुक्त जालंधर और सुरजीत हॉकी सोसायटी जालंधर के 20वें अध्यक्ष जसप्रीत सिंह, आई.ए.एस. के साथ पहली बैठक में सुरजीत हॉकी सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेख राज नय्यर, IRS (सेवानिवृत्त) और लखविंदर पाल सिंह खैरा, महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह गुल्लू, तरसेम सिंह पवार, अमरीक सिंह पवार, राम प्रताप, रणदीप गुप्ता, इकबाल सिंह संधू, रणबीर सिंह टुट्ट, प्रोफेसर कृपाल सिंह मठारू, रमणीक सिंह रंधावा, गौरव अग्रवाल ने उन्हें सुरजीत हॉकी सोसायटी की खेल गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने सुरजीत हॉकी सोसायटी के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सोसायटी द्वारा हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी के विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए और ओलंपियन सरदार सुरजीत सिंह की शाश्वत स्मृति को जीवित रखने के लिए मुबारकबाद देते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भी पूर्व उपायुक्त की तरह तरह अपना सहयोग जारी रखेंगे तथा उन्होंने सोसायटी के सदस्यों को सलाह दी कि वे सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण दें और

उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार खेल समान प्रदान करने पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि जिले के सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए हॉकी लीग शुरू की जाए। उन्होंने पिछले 39 वर्षों से सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की अंतरराष्ट्रीय मान्यता के लिए सुरजीत हॉकी सोसायटी के सदस्यों को बधाई दी।

Latest News