PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : संसद भवन के बाहर तीन संदिग्ध पकड़े गए। तीनों के पास फर्जी आधार कार्ड थे। तीनों संदिग्धों ने संसद भवन के गेट नंबर तीन से घुसने कोशिश की थी। मगर सीआईएसएफ के जवानों ने तीनों को दबोच लिया। सभी तीन संदिग्धो को आगे की जांच के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया था।
..
तीनों लोगों पर जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। तीनों अपने आधार कार्ड दिखाकर संसद परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उनके कार्ड संदिग्ध लगे। इसके बाद जब आधार कार्ड्स की जांच की गई तो वह फर्जी निकले।
. . .इसके बाद संसद भवन की सुरक्षा में तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उनसे गहन पूछताछ की। जांच के दौरान यह बात सामने निकलकर आई कि तीनों डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा काम पर रखा गया था। वह आईजी 7 और में एमपी के लाउंज के निर्माण में लगे हुए थे। इस बात की जांच की जा रही है कि तीनों ने आधार कार्ड कब और कहां और कैसे बनाया।
. .







































