.
Farasher Party organized for newly arrived students of Physiotherapy Department of Lyallpur Khalsa College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर ख़ालसा कालेज जालंधर के फिज़्योथैरेपी विभाग के विद्यार्थियों की तरफ से बी.पी.टी. समेस्टर पहले के नये आए विद्यार्थियों के लिए फरैशर पार्टी का आयोजन किया गया / जिसमें प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह सम्रा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए /
..
इस पार्टी में बी.पी.टी. फिज़्योथैरेपी के विद्यार्थियों ने स्किट, भंगड़ा, नाच, गीत आदि पेश किये / इस दौरान मनजोत को मिस फरैशर और क्रातिक भट्ट को मिस्टर फरैशर चुना गया / लड़कियों में से सिमरन खहरा मिस परसैनलिटी, गुरलीन कौर को मिस टैलेंटिड, हरप्रीत को मिस चारमिंग चुना गया / इसके इलावा मिस्टर हैंडसम सवितोज को चुना गया /
..
इन सभी को पार्टी के मुख्य मेहमान प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने सम्मानित किया / डॉ. समरा ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी / अंत में विभाग के प्रमुख डॉ. राजू शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया / इस मौके फिज़्योथैरेपी विभाग के डा. जसवंत कौर, प्रो. प्र्यांक शारदा, प्रो. ऋचा शर्मा, प्रो. कोमलदीप कौर, प्रो. राजबीर कौर और विभाग के विद्यार्थी मौजूद थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Farasher Party organized for newly arrived students of Physiotherapy Department of Lyallpur Khalsa College


































