.
four unidentified assailants in a car had fired at police team near akshardham temple see cctv video viral delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ दिल्ली : अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के सामने रविवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुलिस पर गोली चला दी थी / एक सफेद रंग की कार में सवार करीब चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी / बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों की कार पर गोलियां चलाईं, लेकिन कार सवार बदमाश पुलिस को चकमा देकर गीता कालोनी की तरफ भाग निकले / अब इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है /
..
हालांकि, घटना में किसी पुलिसकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वहीं, दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें अब घटनास्थल का वीडियो सामने आया है / पुलिस की जांच में जिस जगह को बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हुई वहां से एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है /
..
वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के सामने सफ़ेद रंग की एक सियाज़ कार एक ऑटो के पास आकर रुकती है / फुटेज में एक पुलिस वाला कार की तरफ दौड़ता हुआ नज़र आ रहा है / बताया जा रहा है इसी कार में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और फरार हो गए / पुलिस सीसीटीवी की इस फुटेज के सहारे बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हुई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
four unidentified assailants in a car had fired at police team near akshardham temple see cctv video viral delhi


































