PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर में बीबीए, बीसीए, बीएससी एग्रीकल्चर, बी.ऐ जे.एम.सी, बी.कॉम, बी.एससी फैशन डिजाइनिंग के छात्रों के लिए “स्पार्क” फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें एमडी प्रो.मनहर अरोड़ा, पॉलिटेक्निक कॉलेज डायरेक्टर डॉ.किरपाल सिंह भुल्लर, इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.सिमरनजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
ज्योति प्रज्वलित कर फ्रेशर पार्टी का आगाज किया गया। इस अवसर पर छात्रों के लिए गेम्स, मॉडलिंग, डांस, गिद्दा, भंगड़ा, गीत आदि करवाए गए जिसमे छात्रों ने बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर समीर को मिस्टर फ्रेशर, अमनप्रीत कौर को मिस फ्रेशर, कनिका को मिस टैलेंटेड, हर्षवर्धन को मिस्टर टैलेंटेड, ईशा नेगी को मिस चार्मिंग, मनकरण को मिस्टर हैंडसम, पायल को मिस एडोरेबल, धर्मवीर को मिस्टर एडोरेबल चुना गया।
इन सभी छात्रों को कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा सम्मानित किया गया और अपनी शुभकामनाएं दी गई। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी नए आए छात्रों का संस्था में स्वागत किया और मन लगाकर पढाई करने को कहा।



































