PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में पंजाब सरकार द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए शुरू किए गए बड्डी कार्यक्रम के अंतर्गत, योग और ध्यान पर व्यावहारिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन योग और ध्यान के क्षेत्र के विशेषज्ञ शवेतांक आनंद ने किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के योग करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवम उनको इस तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखना था ।
कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्यों एवं प्राचार्य डॉ (श्रीमती) पूजा पराशर ने सभी छात्राओं को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने श्रीमती गुरजीत कौर (नोडल अधिकारी, बड्डी कार्यक्रम) के इस गतिविधि के आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।



































