PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर वेस्ट में फूलों की बारिश, सुशील रिंकू को टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी के साथ स्वागत,

getting the ticket to MLA from Jalandhar West Sushil Rinku was welcomed with warm enthusiasm by the workers Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में दोबारा कांग्रेस की दोबारा टिकट पाने वाले युवा नेता विधायक सुशील कुमार रिंकू का आज लोगों ने जबदस्त स्वागत किया। चंडीगढ़ से टिकट लेकर लौटे सुशील कुमार रिंकू जैसे ही नारी निकेतन के पास पहुंचे, वहां पहले ही मौजूद कांग्रेसी नेताओं, वर्करों व समर्थक उनका अभिनंदन करने के लिए मौजूद थे। अपने समर्थकों के प्यार और उत्साह को देखकर सुशील रिंकू अपनी गाड़ी से उतरे और उनसे मिले। वहां समर्थकों ने उन पर पुष्पवर्षा की और फूलों के हार पहनाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

उस समय सुशील रिंकू अपनी गाड़ी में अकेले ही थे। वह अपने समर्थकों व वर्करों से मिले प्यार और स्नेह को देखकर भावुक व गदगद हो गए। किस्सा यही खत्म नहीं हुआ। उनके स्वागत की खबर हलके में तेजी से फैल गई। धीरे-धीरे नारी निकेतन से लेकर उनके घर तक उनके समर्थक उनको आशीर्वाद देने, उनका दीदार करने और उन्हें साथ का विश्वास दिलाने के लिए सड़कों पर उमड़ आए। जगह-जगह पर गाड़ी से उतर कर सुशील रिंकू ने लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया। कोविड-19 को देखते हुए सुशील रिंकू ने अपने आस-पास भीड़ को भी जमा नहीं होने दिया। लोगों से कोविड-19 के आदेशों का पालन करने का भी साथ-साथ आग्रह करते रहे।

किसी भी तरह के रोड शो और रैली पर लगे प्रतिबंध के बावजूद उनको समर्थकों का इतना प्यार मिलेगा, उन्होंने सोचा भी नहीं था। वह इस दौरान लोगों से चुनाव आयोग के निर्देशकों का पालन करने के लिए भी सुचेत करते रहे। नारी निकेतन के सामने दीपू, सुदेश और संदीप ने सबसे पहले उनका स्वागत किया। वहां से निकलते ही सुशील रिंकू को भार्गव कैंप अड्डे के पार्षद तरसेम लखोत्रा, पार्षद सुच्चा, बीआर घई, निम्मा व राजिंदर बिट्टू ने रोक लिया। वहां उन्हें माता की चुनरी व हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान वहां उमड़ आए समर्थकों ने रिंकू जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

getting the ticket to MLA from Jalandhar West Sushil Rinku was welcomed with warm enthusiasm by the workers Punjab

श्री गुरु रविदास चौक पहुंचने पर सीनियर कांग्रेस नेता सेठ सतपाल मल भी अपने साथियों हरीश महे व जगदीश दीशा के साथ पहुंचे। इसके बाद वह चप्पली चौक में राज कुमार राजू ने उनको फूलों से लाद दिया। बूटा मंडी मार्कीट में बब्बू चौधरी, राकेश सेठ, आशु, अक्षय, रविंदर चौधरी व महिंदर पाल, इसी तरह मॉडल हाउस में खादी बोर्ड के डायरैक्टर मेजर सिंह, पार्षद राजीव टिक्का, अशोक प्रधान व अवतार विरदी, बग्गा गैरेज के पास रविंदर कीमती, सती मंदिर के पास पार्षद बचन लाल, गोगना व अजय बबल, चिट्टा स्कूल के पास सोनू सुनयारा, कुलवंत सिंह निहंग व मनवीर खालसा, सूद अस्पताल के पास करण मलही, गीत रतन खैहरा व अमन फर्नीचर, बस्ती शेख अड्डा पर राइट सहोता व लक्की थापर,

तेज मोहन नगर में मनु थापर, बाबू आदिवाल व लवली थापर, अनमोल ग्रोवर के घर के पास अनमोल ग्रोवर, राहुल ग्रोवर, तेज मोहन नगर गली नंबर-6 में धर्मपाल थापर, गली नंबर-9 में यूथ कांग्रेस जालंधर की टीम व पार्षद लखबीर सिंह बाजवा, राहुल बाजवा, अंगद दत्ता व हरमीत गिल, घई बेकरी के पास हरजोत सिंह, सिमरन सिंह, रवि बग्गा, शहनाई पैलेस चौक में पार्षद हंसराज ढल्ल, सोनू ढल्ल, साजन चावला व अमरजीत चावल, पंजाब कार बाजार के पास बिट्टू व हैप्पी, डोल मार्कीट में माशा बरादरी व सोढी प्रधान, तीर्थ ढाबा के पास काली, तोता, रोहित, डालिया फैमिली व द्वारका, साईं दास स्कूल के सामने पार्षद पति हरजिंदर सिंह लाडा, गनेश नगर में पंकज किट्टी,

आई फैक्टरी के पास पार्षद मिंटू, कुंद्रा, पिंटू, हीरा ज्वैलर, दशहरा ग्राऊंड कमेटी, काली ढाबा पर तरसेम थापा, बाबा जगजीवन राम चौक में पार्षद लखबीर बाजवा, युवा कांग्रेसी नेता राजेश अग्निहोत्री, मिंटू गुज्जर, पार्षद जगदीश राम समराय, शंटी, तरसेम थापा गुरप्यार, घोला, बिट्टू, लाडी, बंटी, पवन शर्मा, गाजी घुम्मन, संजीव दुआ और बलबीर कौर, कढ़ी चौक में पार्षद पति संदीप वर्मा, पार्षद पति बलबीर अंगुराल बीरा और गोशा पाजी के दफ्तर में पार्षद मदन लाल खिंदर और बस्ती दानिशमंदा अड्डे में जाकर लोगों ने उनका स्वागत किया।

विधायक सुशील रिंकू ने अपने सभी समर्थकों के इस प्यार और विश्वास के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह अपने हलके के वर्करों से मिले इस तरह का प्यार व उत्साह से बहुत खुश हैं। उन्होंने हमेशा अपने हलके के विकास के लिए काम किया और जो काम रह गए हैं उनको जल्द पूरा करवाएंगे।