hamirpur congress raises ex armymen daughter treatment issue while targeting iph minister mahender thakur issue himachal pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की घायल पोती को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट करने के मामले में सियासत गर्मा गई है / मामले को लेकर जहां सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं / वहीं, अब कांग्रेस ने भी मसले पर सवाल उठाए हैं /
.दरअसल, हमीरपुर में बीते सप्ताह एक पूर्व सैनिक की घायल बेटी को पांच घंटे तक इलाज नहीं मिला था / इस दौरान बच्ची स्ट्रैचर पर पड़ी रही और पूर्व सैनिक मदद के लिए डॉक्टरों से गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज नहीं किया /
.कांग्रेस ने पूर्व सैनिक की बेटी का इलाज न करने पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है / पूर्व सैनिक विपिन कुमार ने भी अपनी बच्ची के इलाज न करने पर दुख जताया साथ ही सरकार के मंत्री के बच्ची के इलाज के लिए हेलिकॉप्टर भेजने की बात पर रोष व्यक्त किया है /
हमीरपुर के कक्कड के पूर्व सैनिक विपिन कुमार अपनी पांच साल की बेटी आरुषि को लेकर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचा था / बच्ची की टांग में दो फ्रैक्चर थे और सुजानपुर से रेफर की गई थी लेकिन बच्ची दर्द से तड़फती रही और डाक्टरों ने उसे देखा तक नहीं, इस पर पूर्व सैनिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला /
.जिसके बाद निजी अस्पताल में पूर्व सैनिक ने बच्ची का इलाज करवाया गया / वहीं, महेंद्र सिंह की पोती घर में गिरने से घायल हो गया थी, जिसे मंडी से शिमला रेफर किया गया था / बच्ची को गंभीर हालत में स्टेट हेलिकॉप्टर से बिलासपुर से एयरलिफ्ट किया गया था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
hamirpur congress raises ex armymen daughter treatment issue while targeting iph minister mahender thakur issue himachal pradesh




































