patna more than hundred people finds corona positive after appearance in marriage ceremony at patna
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ पटना : पुरे विश्व में कोरोना का कहर लगातार जारी है ऐसे में भारत भी इस से अछूता नहीं है ऐसे में बिहार जिले में भी कोरोना ने अपने पैर पसार रखे हैं और अब जिले ने संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के पास पहुंच गई है / इसी बीच पटना में कोरोना ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया है / जिले से सटे पालीगंज में एक शादी समारोह में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट नतीजन पूरा इलाके में हुआ है /
.ऐसे में पालीगंज के कई गांवों में कोरोना का कहर बहुत तेजी से फैल रहा है / पालीगंज में हुई इस शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की जहां मौत हो गई / वहीं, अब 15 दिनों बाद भी उस शादी में गए लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए जा रहे हैं / अब तक 100 से ज्यादा मेहमानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है /
.इस मामले में लगभग साढ़े 300 लोगों का सैंपल तीन-चार दिन पहले ही जांच के लिए गया था, जिसमें बारात में आने वाले और शादी वाले घर से तालुक रखने वाले रिश्तेदार और बाराती भी शामिल थे / इसमें हलवाई, फोटोग्राफर से लेकर किराना और सब्जी विक्रेता तक शामिल हैं / जांच रिपोर्ट आने के बाद इलाके में भय का माहौल है / पुलिस प्रसाशन के अलावा मेडिकल टीम अलर्ट मोड में आ गई है /
पालीगंज बीडीओ चिरंजीवी पांडेय के द्वारा प्रभावित डीहपाली, मीठा कुआं, बाबा बोरिंग रोड के अलावे बाजार के कुछ इलाके को बैरिकेटिंग और सील कर दिया गया है / उसके बाद लाउड स्पीकर के साथ बिना काम के बाहर नहीं निकलने की लोगों से अपील की जा रही है /
.अधिकारियों के मुताबिक, डीहपाली गांव निवासी एक युवक की बीते 15 जून को शादी हुई थी / बताया जाता है कि युवक दिल्ली से हाल में ही अपनी कार से आया था / वह वहां एक निजी कंपनी में इंजीनियर था / जब वो घर आया उस समय बिहार में क्वॉरंटाइन सेंटर बंद हो चुके थे, जिसके बाद उसे होम क्वारंटाइन कर दिया गया था /
.इस बीच शादी के दूसरे दिन यानी 17 जून को पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे पटना भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी / बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की छानबीन की और मृतक के परिवार सहित कोरोना संक्रमण की जांच के लिए करीब 125 लोगों का सैंपल लिया /
सोमवार को जो कोरोना रिपोर्ट आई है, उसमे किराना दुकानदार, सब्जी विक्रेता, हलवाई के अलावा पंचायत समिति सदस्य के पति भी कोरोना से ग्रसित हो गए हैं / इसी गांव का एक लड़का जो दूल्हे का रिश्तेदार था, वो उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल था, जो अब कोरोना संक्रमित हो गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
patna more than hundred people finds corona positive after appearance in marriage ceremony at patna




































