PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

हंस राज महिला महाविद्यालय स्किल इंडिया के सपने को साकार करते हुए स्किल कोर्सेस कर रहा प्रदान,

Hans Raj Mahila Maha Vidyalaya is offering number of Skill Courses at Undergraduate and Postgraduate level under the Vision of Skill India

PTB News “शिक्षा” : नैक द्वारा ए++ ग्रेड एवम् उच्चतम अंक प्राप्त हंस राज महिला महाविद्यालय भारत के अग्रणी संस्थानों में से एक है। भविष्य में स्किलड वर्क फोर्स तैयार करने हेतु यह महाविद्यालय तकनीकी स्तर पर सर्वश्रेष्ठ संस्था है। यू.जी.सी. द्वारा इस संस्था को कौशल केंद्र का दर्जा मिला हुआ है। जिसके अन्तर्गत बहुत सारे स्किल कोर्सेस विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

एम.वॉक. के तीन प्रोग्राम -वेब टेकनालोजी एंड मल्टीमीडिया, कास्मैटोलॉजी एंड वैलनेस, मेंटल हैल्थ काउंसलिंग चल रहे हैं। बी.वॉक. के आठ प्रोग्राम-बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसिज, वेब टैक्नालोजी एंड मल्टीमीडिया, फैशन टैक्नालोजी, मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, मैंटल हैल्थ काउंसलिंग, कास्मैटोलॉजी एंड वैलनेस, ई-कामर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग, योगा एंड फिटनेस सफलतापूर्वक चल रहे हैं।इसी के साथ-साथ कम्यूनिटी कॉलेज के अन्तर्गत आठ डिप्लोमा कोर्सेस-फैशन डिजाइनिंग, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एप्लाइड म्यूजिक एंड डांस, टूरिज्म एंड हॉसपिटैलिटी, कुकिंग एंड केटरिंग मैनेजमेंट, आर्गेनिक फार्मिंग, कम्यूनिकेशन स्किल्स, नैनी एंड एल्डरली हैल्थ केयर बहुत ही कम फीस पर चलाए जा रहे हैं।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने इस विषय में अवगत करवाते हुए कहा कि किसी भी आयु की युवती एवम् महिला जो बारहवीं कक्षा पास है, वह किसी भी बी.वॉक. या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले सकती है। उन्होंने एक खास तथ्य बताते हुए कहा कि इन कोर्सेस का पाठ्यक्रम सैक्टर स्किल काउंसलिस तथा इंडस्ट्री पार्टनर के सहयोग से रोजगार प्रदान करने वाला तथा इंडस्ट्री की डिमांड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही इंड्स्ट्री में ट्रेनिंग करने का अवसर मिलता है तथा स्किल शिक्षा प्रदान की जाती है। इसी संदर्भ में इस संस्था ने 100 सेे अधिक इंड्स्ट्री पार्टनर एवम् 9 सैक्टर स्किल काउंस्लिस से एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए हुए हैं, जिसका विद्यार्थी भरपूर आनन्द लेते हैं। इन कोर्सेस की खास विशेषता है कि इनमें मल्टीपल एण्टरी और एग्जिट की सुविधा भी उपलब्ध है। एक वर्ष के पश्चात् डिप्लोमा, दो वर्ष के पश्चात् एडवांस डिप्लोमा तथा तीन वर्ष पूरे करने पर डिग्री मिल जाएगी।

नैशनल एजुकेशन पालिसी-2020 के हिसाब से हर वर्ष के क्रैडिट विद्यार्थी के एकेडेमिक बैंक में जमा हो जाते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षण देने हेतु कालेज के पास अत्याधुनिक लैबस तथा अत्याधुनिक आधारभूत संरचना उन्हें सक्षम बनाने के लिए उपलब्ध है। यह भी वर्णनयोग्य है कि यू.जी.सी. द्वारा सभी बी.वॉक. तथा एम.वॉक. कोर्सेस की मान्यता अन्य ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस के समक्ष है।

उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश सभी को प्लेसमेंट करवाना अथवा सफल उद्यमी बनाना तय है। उन्होंने अवगत करवाया कि पिछले वर्षों में विद्यार्थी वर्ग की बहुत अच्छी प्लेसमेंट हुई है। इन कोर्सेस में एडमिशन आरम्भ हो चुकी है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इनमें सीट उपलब्ध करवाई जा रही है। श्रीमती मीनाक्षी स्याल, कम्यूनिटी कॉलेज कोआर्डिनेटर ने इन प्रोग्रामों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का दोगुणा लाभ है,

उन्हें विश्वविद्यालय की डिग्री मिलेगी और सैक्टर स्किल की तरफ से सर्टीफिकेट भी मिलेगा जो विश्व भर में मान्यता प्राप्त है। जो युवतियां विदेश जाना चाहती हैं, उनके लिए ये कोर्सेस विशेष लाभदायक है। सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने के पश्चात सफल उद्यमी की सीढ़ी तक पहुंचना तय है। कुशल भारत-कौशल भारत का सपना साकार करने का सुनहरा अवसर मत गंवाएं।