PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हरचंद सिंह बरसट ने भारत रत्न डॉ अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर करवाए गए कार्यक्रम में शिरकत की

Harchand Singh Barsat programa organizado con motivo del cumpleaños de Bharat Ratna Dr. Ambedkar loksbha byelection Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारत रतन और भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाने के लिए जालंधर लोकसभा क्षेत्र के गांव धीना में श्री गुरु रविदास भवन की मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और जालंधर उपचुनाव के ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने शिरकत की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर हरचंद सिंह बरसट व सुशील कुमार रिंकू का मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में करवाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना भी की।

इस अवसर पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर वर्ग के कल्याण में विश्वास रखती है। पार्टी द्वारा बिना किसी भेदभाव के जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। वहीं जालंधर उपचुनाव के ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों और जनता की नीतियों को लेकर लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव के लिए उन्हें मिल रहे लोगों के समर्थन से साफ है कि जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है। इस मौके पर आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट सहित विधायक अशोक पारासर, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरिंदर सिंह सोढ़ी, अमरीक सिंह बांगड़, राजिंदर सिंह रहल, गुरसेवक सिंह गैरी, सुखजिंदर सिंह संधू आदि मौजूद रहे।

Latest News