haryana ambulance company charges one lakh and twenty thousand from corona patient for gurugram to ludhiana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : आपको आज के समय जब पूरा देश त्राहि त्राहि कर रहा है और corona महामारी से जूझ रहा है वहीं ऐसे लोग भी हैं जिनकी इन दिनों चांदी हो रही है / मामल 350 किलोमीटर तक एंबुलेंस के सफर के किराये जिसकी कीमत 1.20 लाख रुपये वसूली गई है आजकल सुर्ख़ियों में है /
. .दरसअल दिल्ली में अस्पताल में बेड व ऑक्सीजन न मिलने के कारण बड़ी संख्या में मरीज लुधियाना का रुख कर रहे हैं / इसी दौरान पीड़ित अमनदीप कौर के अनुसार गुरुग्राम में रहने वाली अपनी मां सतिंदर कौर की तबियत खराब होने के बाद उसे लुधियाना में एक अस्पताल में बेड का इंतजाम किया /
.अमनदीप कौर ने इसके लिए जब एंबुलेंस किराये पर देने वाली कंपनी के साथ बात की तो 1.40 लाख रुपये किराया मांगा गया, हालांकि उनके पास ऑक्सीजन का अपना सिलेंडर था, तो कंपनी ने 1.20 लाख रुपये किराया तय कर दिया / जब उनसे पूछा गया कि इतना किराया, तो उन्होंंने कहा कि जाना है तो इतना किराया लगेगा /
.
.बहरहाल, उनके पास कोई और विकल्प नहीं था तो उन्होंने मरीज की तकलीफ को ध्यान में रखते हुए 1.20 लाख रुपये अदा कर दिए / मां को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद अमनदीप ने किराये की पर्ची और कंपनी के व्यवहार से संबंधित बातें इंटरनेट मीडिया में शेयर कर दी / यह सूचना दिल्ली पुलिस के ध्यान में आई और उन्होंने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया / इसके बाद कंपनी ने आनन-फानन में सारी राशि अमनदीप को लौटा दी /
.हालांकि अमनदीप से वसूली गई भारी राशि उन्हें वापस मिल गई है, लेकिन वह कहती है कि यह राशि वह जरूरतमंद कोविड मरीजों में खर्च कर देंगी / एक ओर एंबुलेंस वाले मरीजों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं, वहीं महिला ने वापस मिली राशि को भी अन्य मरीजों पर खर्च करने की बात कह कर मानवता की मिसाल रखी है / ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या एम्बुलेंस चालकों के अंदर मानवता वाली कोई चीज नहीं है क्या? सरकारों को इस और भी ध्यान देना चाहिए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
haryana ambulance company charges one lakh and twenty thousand from corona patient for gurugram to ludhiana





























