.
.
himachal latest himachal these three districts of himachal got national award for beti bachao-beti padhao campaign
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला / नई दिल्ली : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए हिमाचल के तीन जिलों मंडी, शिमला व सिरमौर को आज राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है / ये पुरस्कार अभियान के तहत जागरूकता अभियान एवं अन्य गतिविधियों के शानदार क्रियान्वयन के लिए प्रदान किए गए हैं / केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में शिमला के डीसी अमित कश्यप, मंडी के डीसी ऋग्वेद ठाकुर व सिरमौर के डीसी आरके पुरुथी ने यह पुरस्कार दिया है / पहले 7 अगस्त 2019 को ये पुरस्कार दिए जाने थे लेकिन पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण यह समारोह स्थगित कर दिया गया था /
.
.
भारत सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंडी जिला को एक वर्ष के छोटे से अंतराल में यह दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है / इस बार मंडी जिला को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत समाज में जागरूकता फैलाने में देश भर में अव्वल आंका गया / 7 अक्तूबर 2018 को सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी जिला में इस अभियान को विधिवत रूप से शुरू किया / भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जिला को इस अभियान में प्रभावी जनसहभागिता के लिए देश भर में अव्वल आंका / 24 जनवरी 2019 को डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर को दिल्ली में इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया /
.
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लोगों तक पंहुचाने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए देश के 10 जिलों में सिरमौर के चयन पर आज महिला एवं बाल विकास मंत्री समृति इरानी ने सिरमौर के डीसी डा. आरके परूथी को सम्मानित किया / जिला कार्यक्रम अधिकारी मदन चौहान ने बताया कि जिला सिरमौर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के अतंर्गत नवजात बालिका होने पर बधाई पत्र, पौधा और भेंट देने की शुरूआत उपायुक्त सिरमौर द्वारा सबसे पहले सिरमौर में की गई, जिसे बाद में एक बूटा बेटी के नाम दिया गया / इस कार्यक्रम को जन-जन पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने पंजीकरण के लिए आने वाली व्यवसायिक वाहनों और सरकारी बसों में बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ का प्रतीक चिन्ह आवश्यक कर दिया /
.
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ठ कार्य करने पर देश के टाप 10 जिलों में शामिल शिमला जिला को आज स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा / डीसी शिमला अमित कश्यप ने ये पुरस्कार प्राप्त किया / अमित कश्यप ने बताया कि नवीनतम जानकारी के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला में किए गए कार्यों के लिए देश के लगभग 600 जिलों में से चयनित 10 उत्कृष्ठ जिलों में से जिला शिमला को ये पुरस्कार प्राप्त हुआ है / उन्होंने बताया कि ये पुरस्कार जिला में सभी संबद्ध विभागों के समन्वित प्रयासों तथा सहयोग के परिणामों का फल हैए जिसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
himachal latest himachal these three districts of himachal got national award for beti bachao-beti padhao campaign


































