.
himachal pradesh manali Shimla now sex racket busted in manali 3 arrested two girl rescued
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाद अब कुल्लू जिले में सेक्स रैकेट (Sex Racket in Manali) का भंडाफोड़ हुआ है / पर्यटन नगरी मनाली (Manali) में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा है / पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो युवतियां रेस्क्यू की गई हैं / पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है /
.जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात मनाली पुलिस ने मनाली के साथ लगते अलेऊ में एक होटल (Hotel) में छापा मारा / पुलिस ने यहां सेक्स रैकेट चला रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया / ये सभी लोग बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं / पकड़े गए लोगों में दो युवतियां थीं / कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हैं / आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा /
..
पुलिस ने रणजीत कौर (40), फगवाड़ा जिला कपूरथला(पंजाब), चमनदीप (25), बड़सर, हमीरपुर, सुशील कुमार (32), बड़सर, हमीरपुर को गिरफ्तार किया है / इसके कब्जे से एक कार भी सीज की गई है / आठ-आठ हजार रुपये में दोनों युवतियों का सौदा किया गया था / कुल 16 हजार रुपये मुख्य आरोपी से रिकवर किए गए हैं /
.आपको बता दें कि बीते 13 सितंबर को शिमला (Shimla) में भी एक सेक्स रैकेट (Sex Racket in Shimla) का भंडाफोड़ हुआ था / पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों को रेस्क्यू किया था / पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया था / आरोपी युवक चंड़ीगढ़ (Chandigarh) से शिमला के लिए लड़कियां भेजता था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
himachal pradesh manali Shimla now sex racket busted in manali 3 arrested two girl rescued


































