PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. को सामाजिक प्रभाव वाले बेस्ट स्टार्ट अप का अवार्ड,

HMV got award for Best StartUp with Social Impact in Indian Innovation Startup Awards and Conference 2022

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उत्तर भारत के प्रसिद्ध संस्थान हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर को एम.एम.आई.एफ.एफ. इंडियन इनोवेटिव स्टार्टअप कांफ्रेंस एंड आईआईएसए अवार्डस 2022 के दौरान सामाजिक प्रभाव वाले बेस्ट स्टार्ट अप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एचएमवी का चयन सैंकड़ों स्टार्टअप्स, संस्थानों, इन्क्यूबेटर्स, इनोवेटर्स, उद्यम पूंजीपति, नवप्रवर्तनकत्र्ता, अग्रणी उद्यमी, संस्थापक, सीरियल उद्यमी, शिक्षाविद, शोधकत्र्ता, पेशेवर, नवप्रवर्तनकत्र्ता, वरिष्ठ नेतृत्व में प्रबंधन पेशेवर, नीति निर्माता, बैंकर, उद्यमिता के इच्छुक, छात्रों और विद्वानों में से किया गया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि एचएमवी स्टार्ट अप और इनोवेशन को हमेशा प्रोमोट करता रहता है तथा शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सैल द्वारा भी गोल्ड स्टार्स से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. अंजना भाटिया, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च ने बताया कि पुरस्कार समारोह में प्रसिद्ध उद्योगपतियों और प्रेरक वक्ताओं द्वारा कई अतिथि वक्ता सत्र आयोजित किए गए और फेम आफ शार्क टैंक इंडिया (स्टार्टअप के लिए इंडियाज लीडिंग एंड ट्रेडिंग रियलिटी शो) के साथ प्रामाणिक पैनल चर्चा भी की गई।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने डीएवी कॉलेज प्रबंधकत्र्री समिति, नई दिल्ली के मेंटर्स को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने डॉ. जतिंदर कुमार, इंचार्ज पेपर रिसाइक्लिंग यूनिट और अन्य सभी फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ और छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी। इस मौके पर जस्टिस(रिटा.) श्री एन.के. सूद, उप प्रधान डीएवी कॉलेज प्रबंधकत्र्री समिति, नई दिल्ली और चेयरमैन लोकल कमेटी व लोकल कमेटी के सभी सदस्यों ने एचएमवी परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें इसी तरह उत्कृष्टता की ओर अपने प्रयास जारी रखने की प्रेरणा दी।